फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSVP Headquarters ban on opening tender for maintenance of Town Park

एचएसवीपी मुख्यालय ने टाउन पार्क के रखरखाव का टेंडर खोलने पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
HSVP Headquarters ban on opening tender for maintenance of Town Park
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) मुख्यालय ने टाउन पार्क के रखरखाव को लेकर लगाए गए टेंडर को खोलने पर रोक लगा दी है। पहले टेंडर में सिर्फ एक ही एजेंसी के रहने के बाद अधिकारियों ने फिर से टेंडर लगाया था। मुख्यालय ने नए सिरे से टेंडर की शर्तें निर्धारित करने को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। दो सप्ताह में कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग की तरफ से शहर के टाउन पार्क के रखरखाव को लेकर अधिकारियों ने टेंडर लगाया था। टेंडर लगाने को लेकर शर्तें एसई की तरफ से निर्धारित की गईं थीं। इस दौरान तीन एजेंसियों ने आवेदन किया था। मगर टेक्निकल बिड में तीन में दो एजेंसियों की बिड को शर्तें पूरी न करने के कारण रद्द कर दिया गया। फाइनेंशियल बिड में एक ही एजेंसी के रहने के कारण टेंडर को ही रद्द करना पड़ा। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा से टेंडर लगाया। यह टेंडर 25 जनवरी को खोला जाना था, मगर उसी दिन चीफ इंजीनियर ने पत्र जारी कर टेंडर खोलने पर रोक लगा दी। चीफ इंजीनियर ने टेंडर की शर्तें निर्धारित करने को एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में सर्कल रोहतक, गुरुग्राम व पंचकूला से एक-एक एक्सईएन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए लगाए गए थे टेंडर
कार्य लागत
हिसार के टाउन पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख 9.93 लाख रुपये
सेक्टर-13 स्थित एचएसीवी कार्यालय के लिए ट्री गार्ड 0.36 लाख रुपये
भिवानी के बंसीलाल पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख 4.32 लाख रुपये
सिरसा के सेक्टर 19पी-1 में होर्ट्रिकल्चर कार्यों की देखरेख 2 लाख रुपये
वर्ष 2001 में बना था पार्क : एचएसवीपी ने यह पार्क वर्ष 2001 में बनाया था। इसे तैयार करने में करीब तीन साल का समय लगा था। यह पार्क 11 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। वर्तमान में न तो पार्क में चौकीदार की कोई व्यवस्था है और न ही हरियाली के रखरखाव का कोई इंतजाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर के आदेशों के कारण टेंडर को नहीं खोला जा सका। अब कमेटी की तरफ से टेंडर की शर्तें दोबारा निर्धारित करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विनय लोहान, एक्सईएन, बागवानी शाखा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed