{"_id":"67ead585f7dc94b5c30793c7","slug":"house-tax-of-rs-141-crore-was-deposited-in-the-financial-year-the-target-was-rs-35-crore-hisar-news-c-21-hsr1020-595928-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वित्त वर्ष में 1.41 करोड़ रुपये का गृह कर हुआ जमा, लक्ष्य था साढ़े तीन करोड़ का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वित्त वर्ष में 1.41 करोड़ रुपये का गृह कर हुआ जमा, लक्ष्य था साढ़े तीन करोड़ का
विज्ञापन
गृह कर शाखा में कर जमा करते हुए कर्मचारी।
हांसी। नगर परिषद में मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये का गृह कर जमा हुआ है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन की तरफ से लक्ष्य साढ़े तीन करोड़ रुपये का था। लेकिन इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका। नगर परिषद में वित्त वर्ष के अंतिम दिन सोमवार को 88 लोगों ने कर जमा करवाया। इस दौरान 4.34 लाख रुपये गृह कर जमा हुआ।
मार्च महीने में 682 लोगों ने 34 लाख 55 हजार रुपये का गृह कर जमा करवाया। मार्च महीने में इतना गृह कर इसलिए जमा हुआ क्योंकि गृह कर को लेकर बिल बांटे गए थे। इसमें विशेष रूप से 30 हजार रुपये से ज्यादा लंबित कर वालों को, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निजी अस्पताल, फैक्ट्रियों व औद्योगिक इकाइयों को बिल जारी किए गए थे। बिल मिलने के बाद इसमें से काफी संख्या में लोग कर जमा करवाने पहुंचे। जबकि शहर में करीब 41,700 संपत्तियां हैं।
बता दें कि सोमवार को वित्त वर्ष समाप्त होने का अंतिम दिन था। ऐसे लोग जिन्होंने अपना गृह कर इस चालू वित्त वर्ष 2024-25 में नहीं भरा, उन पर मंगलवार से आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। एक अप्रैल से उनके गृह कर में वर्ष 2024-25 के बकाया गृह कर पर 18 प्रतिशत का ब्याज भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -मार्च महीने में करीब 35 लाख रुपये का गृह कर जमा हुआ है। वित्त वर्ष के अंतिम दिन कर जमा करवाने में लोगों का रुझान अच्छा रहा। गृह कर के बिल बांटने का काम अभी बंद नहीं होगा। बिल बांटने का काम जारी रहेगा। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद