फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Host Guru Gorakhnath Government College won the wrestling championship

Hisar News: मेजबान गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय ने जीती कुश्ती चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Host Guru Gorakhnath Government College won the wrestling championship
जीत के लिए दांव लगाते पहलवान। 
हिसार। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप में मेजबान महाविद्यालय का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों स्पर्धाओं में गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, महिला वर्ग में आदर्श महिला कॉलेज समालखा की टीम सिरमौर बनी।
विज्ञापन

पारितोषिक वितरण समारोह में मास्टर एथलेटिक्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. ढिल्लो ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही किसी भी राष्ट्र की असली धरोहर होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं से मिलने पर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता भाजपा के हांसी जिला प्रधान अशोक सैनी ने की। इस चैंपियनशिप के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के प्रोफेसर बलबीर सिंह दहिया को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्होंने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन सहित तीनों स्टाइल के दोनों वर्गों की विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. विवेक कुमार सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह दूहन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा, उपप्राचार्य डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ. आरएस यादव, डॉ. जगबीर सिंह बूरा मौजूद रहे।
ये रहे निर्णायक
कुश्ती चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार, कुश्ती कॉम्पिटिशन डायरेक्टर सजीव लोहान, प्रोफेसर बलजीत सिंह, प्रोफेसर राम मेहर सिंह मलिक, डॉ. जगबीर बूरा और प्रो. मनोज कुमार शामिल रहे।

चैंपियनशिप के विजेता
महिला वर्ग फ्री स्टाइल में गांधी आदर्श महिला महाविद्यालय समालखा प्रथम, वैश्य महाविद्यालय भिवानी द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय बरवाला तृतीय रहा। पुरुषों की फ्री स्टाइल में राजकीय महाविद्यालय सांपला द्वितीय और सीआरएम जाट कॉलेज तृतीय रहा। ग्रीको रोमन वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय नलवा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed