फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hospital masked youths openly showered the Poles

अस्पताल में नकाबपोश युवकों ने सरेआम बरसाए डंडे

Tue, 01 Jul 2014 11:39 PM IST
hisar
hisar Updated Tue, 01 Jul 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया। शहर के सिविल अस्पताल में सरेआम आठ-दस नकाबपोश युवकों ने तीन युवकों को घेरकर जमकर डंडे बरसाए। इन्हीं नकाबपोश युवकों ने बस स्टैंड के सामने बाजार में एक दुकान पर बैठे युवक पर भी हमला बोला। करीब 15 मिनट तक सार्वजनिक स्थलों पर हुए घटनाक्रम के बावजूद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। सोमवार को भी सुभाष मार्केट में सरेआम लुटेरों ने पांच लाख रुपये लूटे थे, लेकिन करीब 20 मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची थी। इन दोनों वारदात में फर्क सिर्फ इतना था कि सुभाष मार्केट में जनता ने बदमाशाें का डटकर मुकाबला किया था, लेकिन सिविल अस्पताल में मदद को कोई नहीं आया।
विज्ञापन


 समय 1 बजकर 59 मिनट, करीब 10 नकाबपोश अस्पताल में दूसरे गेट से घुसे। उन्होंने पहले ही पार्क में डंडों का बंडल छुपा रखा था। इनमें से एक युवक आठ से दस डंडे उठाकर लाया और मुंह पर कपड़ा बांधे सभी युवकों को दे दिए। सीएमओ आफिस के इधर-उधर तीन तरफ से दो-दो का गुट बनाकर वाटर कूलर पर पानी पी रहे तीन युवकों पर टूट पड़े। एक युवक सीएमओ ऑफिस में घुस गया और पीछे के रास्ते से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ठीक 2 बजे दूसरे युवक को पीछे से आकर बदमाशों ने डंडे मारे। वह भी किसी तरह वहां से भाग निकला। तीसरा युवक हांसी निवासी अक्षय मौके पर उनके घेरे में आ गया। सात से आठ युवकों ने करीब तीन से चार मिनट तक उस पर लगातार डंडे बरसाए। युवक चिल्लाता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। 30 से ज्यादा लोगों की भीड़ सीएमओ ऑफिस के सामने लग गई, किसी ने सहायता नहीं की। सामान्य अस्पताल के कर्मचारी सदानंद फौजी ने युवक को बचाने की कोशिश की। बदमाश उसकी तरफ भी वार करने लगे। फौजी पीछे हट गया।

2 बजकर 5 मिनट पर युवक मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवक फिर हाथों में डंडे लेकर बस स्टैंड की तरफ पहुंचे। 2 बजकर 8 मिनट पर उन्होंने लोकल बस स्टैंड रोड पर ठीक तलाकी गेट के ऊपर कमल जूस कॉर्नर के मालिक कमल और अमित पर हमला बोल दिया। लगभग दस हमलावरों ने बोतल उठाकर अमित के सिर में दे मारी।

चौक पर पुलिस भी थी, राहगीर भी थे और बस स्टैंड पर आने जाने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ भी, किसी ने कोई सहायता नहीं की। दोनों जगह वारदात को अंजाम देकर हमलावर आसानी से फरार हो गए। दोनों जगह की रैकी की गई थी। एक दो युवक पहले अस्पताल में नकाब बांधकर चक्कर लगा रहे थे। जूस कार्नर पर भी कौन है, उसकी भी उन्हें पहले से जानकारी थी।

यूं शुरू हुआ था झगड़ा
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कमल जूस कार्नर और खुराना जूस कार्नर मालिकों का आपस में झगड़ा हो गया। खुराना जूस कॉर्नर के मालिक पंकज ने बताया कि सोमवार शाम सेक्टर-14 के सुमित, अमित और कमल उसकी दुकान पर काम करने वाले संजय के घर गए और संजय से एक अन्य साथी बंटी का फोन नंबर हासिल किया। आरोप है कि इसके पश्चात एक युवक ने बंटी के फोन पर संजय और दुकान संचालक पंकज को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और समझौता हो गया।

 पंकज का आरोप है कि जैसे ही उनके साथी समझौता होने के बाद निकलने लगे तो पीछे से सुमित और उसके गुट के साथियों ने उन पर हमला कर दिया और दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई, इसमें पंकज के साथी संदीप और चंद्रमोहन घायल हो गए, जबकि दूसरे गुट के सुमित, अमित और संदीप भी घायल हो गए। वहीं, सुमित का आरोप है कि मारपीट पंकज गुट के लोगों ने शुरू की थी।

 सुमित ने पुलिस शिकायत में बताया कि जब वे घायलों का इलाज करवाने सामान्य अस्पताल में आए तो यहां अमित, बंटी और अन्य दस युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के अक्षय, सुमित, अमित, कमल चंद्र, गोपाल और संदीप घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अमित, बंटी व अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस बल तैनात, मार्केट में दुकानें बंद
वारदात के बाद पुलिस दोनों स्थानों पर मौके पर पहुंची। मार्केट में आसपास की दुकानें बंद हो गई। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सामान्य अस्पताल में घायल दोनों ग्रुप के लोगों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया और पुलिस बल तैनात किया गया।

 
सीएमओ ने लिखा चौकी खोलनेे के लिए पत्र
सामान्य अस्पताल में मारपीट करने और दहशत फैलाने की कई वारदात हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यहां पर पुलिस के इंतजाम नहीं हैं। सीएमओ श्रीराम सिवाच ने सामान्य अस्पताल में उनके ऑफिस के सामने सरेआम हुई वारदात के बाद तुरंत एसपी के नाम चौकी लगाए जाने के लिए पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल से दो बार चौकी की मांग के लिए पत्र भेजा जा चुका है। वे रिमांडर भेजकर पुलिस प्रशासन से अस्थायी चौकी सामान्य अस्पताल में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed