{"_id":"689a2815889f3d5c84066c24","slug":"hope-of-making-synthetic-track-rises-feasibility-report-sent-to-director-of-sports-department-hisar-news-c-21-hsr1020-686016-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिंथेटिक ट्रैक बनाने की उम्मीद जगी, खेल विभाग के डायरेक्टर को भेजी फिजिबिलिटी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिंथेटिक ट्रैक बनाने की उम्मीद जगी, खेल विभाग के डायरेक्टर को भेजी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
Tue, 12 Aug 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में अब सिंथेटिक ट्रैक बनने की उम्मीद जग चुकी है। इसके लिए जिला खेल अधिकारी ने खेल विभाग के डायरेक्टर संजीव वर्मा को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में लिखा है कि यहां 400 मीटर का मिट्टी का ट्रैक बना हुआ है। इसे सिंथेटिक बनाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्थिति के बारे में बताया गया कि जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। ग्राउंड में जलभराव की स्थिति के बारे में लिखा है। इसके साथ ही ग्राउंड की मरम्मत करवाने का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में एक बार फिर खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक मिलने की उम्मीद जग चुकी हैं। हालांकि पहले भी कई बार यहां सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की जा चुकी है।
दरअसल, एथलेटिक्स ग्राउंड में पिछले कई साल से कोई काम नहीं हुआ है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण खिलाड़ियों को चोटिल होने का डर बना रहता है। सीढि़यां भी डेमेज होनी शुरू हो गई हैं। कई बार खिलाड़ी खेल अधिकारियों के समक्ष सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की गुहार लगा चुके हैं।
500 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा कर रहे अभ्यास
महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में 500 से ज्यादा युवा और खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। एथलेटिक्स के अलावा अन्य गेम के खिलाड़ी भी अभ्यास से पहले दौड़ लगाते हैं। वार्मअप करते हैं। वहीं, युवा पुलिस, आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ लगाते हैं। स्टेडियम में वुशु, जिमनास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, वालीबाल, हैंडबाल, लॉन टेनिस, योग आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खेल विभाग के डायरेक्टर संजीव वर्मा ने एथलेटिक्स ग्राउंड की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी। हमारी ओर से रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं। रिपोर्ट में वर्तमान में ग्राउंड की स्थिति बताई गई। साथ ही सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग लिखी है, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी न आएं। - नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी
उधर, एथलेटिक्स ग्राउंड में मिट्टी भरवाने का काम शुरू
उधर, महाबीर स्टेडियम में ही स्वतंत्रता दिवस मनाने की योजना चल रही है। हालांकि बारिश का पानी निकाला जा चुका है। मगर अभी भी ग्राउंड जगह-जगह से गीला है। ऐसे में फिसलने का डर बना हुआ है। इसको देखते हुए ग्राउंड में मिट्टी भरवाई जा रही है। दो दिन से जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार खुद एथलेटिक्स ग्राउंड का निरीक्षण कर रहे हैं।