फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anil Vij says Bhupinder Singh Hooda can never become CM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कभी सीएम नहीं बन सकते: अनिल विज

Tue, 01 Nov 2022 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij says Bhupinder Singh Hooda can never become CM
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

आदमपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं आदमपुर की जनता से कराए गए विकास कार्यों की शाबाशी लेने आया हूं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में विज ने कहा कि पिछली सरकार में जितने घोटाले हुए हैं उनका हिसाब लिया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व की सरकार के दौरान मारुति कंपनी गुजरात जाने का फैसला कर रही थी। हमने हरियाणा को ही गुजरात बना दिया। विज ने कहा कि वह कहते घूम रहे हैं कि मेरा बंदा जीत गया तो मैं तीसरी बाद सीएम बन जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हुड्डा सारी जिंदगी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। उनके लिए जेल में स्पेशल रूम तैयार किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में हुए घोटालों की सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का रोड शो स्थगित
आदमपुर उपचुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो होना था। सोमवार की सुबह अचानक संदेश आया कि गुजरात में हुए हादसे के कारण उनके सभी कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली के सीएम का कार्यक्रम रद्द होने के बाद राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता की अगुवाई में रोड शो निकाला। इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान रोड शो के लिए आए थे। उनका संबोधन केवल तीन मिनट का ही रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed