फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hockey competition from 23rd, six teams registered

Hisar News: हॉकी प्रतियोगिता 23 से, छह टीमों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hockey competition from 23rd, six teams registered
हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर शुक्रवार से दो दिवसीय हिसार महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में स्टिक का जादू दिखाने के लिए छह टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। शुक्रवार शाम को पहला मैच हर हॉकी एकेडमी हिसार और उमरा की टीम के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में हिसार की ओलंपियन उदिता पहुंचेंगी।
विज्ञापन

सीनियर कोच एवं हॉकी हिसार के जनरल सेक्रेटरी आजाद सिंह मलिक ने बताया कि हिसार महिला हॉकी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल उमरा, उमरा गांव की टीम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, हिसार खेल नर्सरी की टीम, हर हॉकी एकेडमी की टीम सहित एक अन्य टीम हिस्सा लेंगी। वहीं, हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता 1 मार्च से 6 मार्च तक एस्ट्रोटर्फ पर ही आयोजित होगी। इसी प्रकार सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता तीन मार्च से सात मार्च तक होगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 व 25 को नरवाना में
हिसार। एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा 24 व 25 फरवरी को नरवाना में अंडर-20 लड़के और लड़कियों की जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करवाई जाएगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया सह प्रभारी राजू कनोह ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के चलते कई जिलों में नेट सुविधा नहीं होने के कारण इसकी तत्काल में ऑफ लाइन एंट्री भी ली जाएगी। खिलाड़ियों की जन्म तिथि 2005 से 2008 के बीच होनी चाहिए। इसके क्वालीफाइड खिलाड़ी 8 से 10 मार्च तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed