फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's junior women's hockey team became runner-up

Hisar News: हिसार की जूनियर महिला हॉकी टीम बनी उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hisar's junior women's hockey team became runner-up
हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर चल रही राज्य स्तरीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता में मंगलवार को सब जूनियर वर्ग में हिसार और कुरुक्षेत्र के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में हिसार ने कुरुक्षेत्र को 4-0 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच सोनीपत और सिरसा के बीच हुआ। सोनीपत ने सिरसा को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सोनीपत की टीम हिसार को 3-2 से हराकर चैंपियन बन गई। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन सविता पूनिया पहुंची और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि ओलंपियन नेहा गोयल और उदिता पहुंची और खिलाड़ियों का परिचय लिया।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच सोनीपत और कुरुक्षेत्र के बीच हुआ। इस मुकाबले में सोनीपत की टीम 5-0 से विजेता बनी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में हिसार ने फतेहाबाद को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को सीनियर वर्ग में फाइनल में हिसार और सोनीपत की टीम भिड़ेगी। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील मलिक, द्रोणाचार्य हॉकी कोच बलदेव सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर अनिल डबास, जिला खेल अधिकारी विरेंद्र, पूर्व कोच सुंदर सिंह, दिलबाग सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अंतिम मैच तीसरे और चौथे स्थान के लिए कुरुक्षेत्र और सिरसा के बीच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र ने सिरसा को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। बुधवार को सब जूनियर वर्ग में फाइनल मैच सुबह 7 बजे हिसार और सोनीपत के बीच होगा। सीनियर वर्ग में तीसरे और चौथे स्थान के लिए सुबह 8:30 बजे कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के बीच होगा। सीनियर वर्ग में फाइनल मैच हिसार और सोनीपत के बीच शाम 4:30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed