फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's boxer Ritesh reached the next round by winning

Hisar News: हिसार का बॉक्सर रितेश जीतकर अगले राउंड में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hisar's boxer Ritesh reached the next round by winning
सिवानी मंडी। सिवानी में शुक्रवार से हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन नॉक आउट मुकाबले हुए। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 600 लड़के और लड़कियां पंच का दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान 37 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के बॉक्सर रितेश कुमार का मुकाबला पंचकूला के दक्ष के साथ हुआ। इस मुकाबले का परिणाम आरएससी (रेफरी द्वारा रोकी गई प्रतियोगिता) के रूप में दर्ज किया गया। बाद में हिसार के रितेश कुमार को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही वह अगले राउंड में पहुंच गया।
विज्ञापन

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पानू ने बताया कि 37 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के नितिन ने भिवानी के बॉक्सर श्रोया सिंह को 5-0 से हराया। 43 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में कैथल के पारस ने फतेहाबाद के बॉक्सर रूद्रा कौशिक को 4-1 से हराया। चरखीदादरी के सावन ने रोहतक के सचिन को 5-0 से हराया। 33 से 35 किलोग्राम भारवर्ग में अंबाला के युद्धवीर सिंह ने भिवानी के लक्ष्य को 5-0 से हराया। गुरुग्राम के योगित शर्मा ने रेवाड़ी के बॉक्सर नमीत को 5-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

43 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर की मोनिका ने रोहतक की सानवी को 5-0 से हराया। 46 से 49 किलोग्राम भारवर्ग में कैथल की मानवी ने झज्जर की रीत कौर को 5-0 से हराया। पंचकूला की पाखी ने गुरुग्राम की सविता को 5-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। फतेहाबाद की कोमल ने कुरुक्षेत्र की सानिया को 4-1 से हराया। स्वर्गीय सेठ हनुमान प्रसाद केडिया के सुपुत्र राजेश केडिया ने कृषि मंत्री जेपी दलाल का स्वागत किया और खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीएसपी जयभगवान, एसडीएम वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल जिंदल, पार्षद नवीन सूर्तपुरिया, पार्षद मुकेश डालमिया, विजय देहडू, विक्रम जांगड़ा, मास्टर बलदेव, मास्टर राजबीर, लाल सिंह बड़वा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सामान्य घरों के खिलाड़ियों ने चमकाया नाम
मुख्य अतिथि जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश के सामान्य से सामान्य घरों से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में पदक जीतकर अपना नाम चमकाया है। वह सिवानी में नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत सेठ हनुमान प्रसाद केडिया फाउंडेशन के सहयोग से श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को नवीनतम सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। सरकार ने बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed