{"_id":"658d0c1c0ffc49c1eb062a58","slug":"hisar-weather-forecast-update-today-cold-wave-in-haryana-minimum-temperature-recorded-at-5-2-degrees-in-hisar-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Weather: बालसमंद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज, प्रदेश में सबसे कम रहा, कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar Weather: बालसमंद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज, प्रदेश में सबसे कम रहा, कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी
Thu, 28 Dec 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:18 AM IST
सार
हिसार में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कोहरे के साथ ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। वहीं, हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगर कोहरे की बात करें तो सुबह अत्याधिक घना कोहरा छाया और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कोहरे को लेकर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हिसार में सुबह से ही अत्याधिक घना कोहरा छाया रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 6.7 डिग्री की गिरावट आई थी। पिछले वर्ष जिले में 20 दिसंबर को सीवियर कोल्ड डे की स्थिति की पैदा हो गई थी।
विज्ञापन