{"_id":"64d9052c566624bfb90c3003","slug":"hisar-two-killed-four-injured-including-a-soldier-in-a-canter-car-collision-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कैंटर-कार की टक्कर में फौजी समेत दो की मौत, चार घायल, हांसी बाईपास पर बरवाला पुल के ऊपर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कैंटर-कार की टक्कर में फौजी समेत दो की मौत, चार घायल, हांसी बाईपास पर बरवाला पुल के ऊपर हुआ हादसा
Sun, 13 Aug 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:00 PM IST
सार
हांसी बाईपास पर बरवाला पुल के ऊपर सुबह साढ़े 5 बजे हादसा हुआ। बुलंदशहर का जितेंद्र हनुमानगढ़ के पास लालगढ़ में तैनात था, छुट्टी पर घर जाने के लिए ब्रेजा कार बुक की थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी में हांसी बाईपास पर बरवाला पुल पर रविवार सुबह करीब 5.30 बजे कैंटर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कैंटर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि कार चालक गलत दिशा में आ रहा था, जिस कारण हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी जितेंद्र व राजस्थान के गंगानगर जिले के निवासी मंजीत के रूप में हुई। जितेंद्र सेना में था और हनुमानगढ़ के समीप लालगढ़ में उसकी पोस्टिंग थी। वहीं, मंजीत कार चालक था। जितेंद्र ने घर जाने के लिए छुट्टियां ली थी। घर जाने के लिए उसने मंजीत की गाड़ी बुक की थी। वहीं, घायलों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी फुलचंद, यामीन, याकूब व इब्रामिन के रूप में हुई।
कैंटर सवाल पशु मेले में जा रहे थे
घायल कैंटर चालक फूलचंद ने बताया कि वह दिल्ली से भादरा में पशु मेले में भैंस लेने जा रहे थे। इस बीच कार गलत साइड से आई। कार चालक ने कोई इंडिकेटर भी नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फूलचंद ने बताया कि हादसे के बाद वह कैंटर के अगले हिस्से में फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कैंटर से बाहर निकाला।