फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar to Gorakhdham Express now run at 4.40 pm, trains will run per new timing from October 1

यात्रीगण ध्यान दें: एक अक्तूबर से नए समयानुसार चलेंगी ट्रेनें, हिसार से गोरखधाम एक्सप्रेस का समय भी बदला

Sat, 30 Sep 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 11:10 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर कोई नोटिस नहीं चस्पाया है। हिसार से शाम 5 बजे चलने वाली हिसार-गोरखधाम एक्सप्रेस अब शाम 4.40 बजे रवाना होगी। वहीं, शनिवार को गाड़ी संख्या 14729, रेवाड़ी-फाजिल्का शनिवार को बठिंडा तक संचालित होगी।

विज्ञापन
Hisar to Gorakhdham Express now run at 4.40 pm, trains will run per new timing from October 1
Indian Railway - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेनों के आने से लेकर जाने के समय में बदलाव किया गया है। एक अक्तूबर से ट्रेनें नए समयानुसार चलेंगी। ट्रेनों के चलने के समय में दो मिनट से एक घंटे तक का बदलाव किया गया है। वहीं, रेलवे की ओर से अनाउंसमेंट के माध्यम से भी यात्रियों को सूचना दी जाएगी। हालांकि अभी तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर कोई नोटिस नहीं चस्पाया है। हिसार से शाम 5 बजे चलने वाली हिसार-गोरखधाम एक्सप्रेस अब शाम 4.40 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को गाड़ी संख्या 14729, रेवाड़ी-फाजिल्का शनिवार को बठिंडा तक संचालित होगी। यह ट्रेन बठिंडा-फाजिल्का के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी बठिंडा से संचालित होगी, यह ट्रेन फाजिल्का-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

नई समय सारिणी के अनुसार हिसार से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या- पहले का समय- नया समय

  • 04084 हिसार-जींद सुबह 5 बजे सुबह 5.15 बजे
  • 04090 हिसार-नई दिल्ली सुबह 5.15 बजे सुबह 5.10 बजे
  • 04352 हिसार-दिल्ली सुबह 4.35 बजे सुबह 5 बजे
  • 04571 भिवानी-धूरी शाम 6.10 बजे- शाम 6.15 बजे
  • 04573 सिरसा-लुधियाना दोपहर 2.10 बजे- दोपहर 3.10 बजे
  • 04743 हिसार-लुधियाना- सुबह 5.20 बजे- सुबह 5.05 बजे
  • 04745 चूरू-लुधियाना- सुबह 8.40 बजे- सुबह 8.35 बजे
  • 12240 हिसार-मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस सुबह 10 बजे- सुबह 10.10 बजे
  • 12556 बठिंडा-गोरखपुर शाम 5 बजे शाम 4.40 बजे
  • 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुबह 8.20 बजे- सुबह 8.45 बजे
  • 14030 मेरठ-श्रीगंगानगर शाम 4.15 बजे- शाम 4.05 बजे
  • 14715 हिसार-जयपुर दोपहर 2.20 बजे- दोपहर 2.30 बजे
  • 14729 रेवाड़ी-फाजिल्का सुबह 8.03 बजे- सुबह 7.57 बजे
  • 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी शाम 4.18 बजे- शाम 5.05 बजे
  • 14732 बठिंडा-दिल्ली सुबह 8 बजे- सुबह 7.40 बजे
  • 14733 बठिंडा-जयपुर रात 12.45 बजे- रात 12.40 बजे
  • 14734 जयपुर-बठिंडा दोपहर 2.10 बजे- दोपहर 2.15 बजे
  • 19272 हरिद्धार-बीकानेर दोपहर 3 बजे- दोपहर 3.05 बजे
  • 19415 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा दोपहर 1.55 बजे- दोपहर 1.40 बजे
  • 19416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद अलसुबह 3.35 बजे- अलसुबह 3.30 बजे
  • 19808 हिसार-कोटा शाम 5.35 बजे- शाम 5.55 बजे
  • 19814 कोटा-हिसार शाम 5.35 बजे- शाम 5.55 बजे

किसान आंदोलन के चलते आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 04572, धूरी-सिरसा
  • गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी
  • गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना
  • गाड़ी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना
  • गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना
  • गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना
  • गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धूरी
  • गाड़ी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर
  • गाड़ी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार
  • गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार
  • गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू
  • गाड़ी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed