{"_id":"652437a425d8bb7ebe0bffe8","slug":"hisar-tirupati-train-will-remain-canceled-on-14th-and-21st-hisar-news-c-21-hsr1020-235850-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-तिरुपति ट्रेन 14 और 21 को रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-तिरुपति ट्रेन 14 और 21 को रहेगी रद्द
विज्ञापन
हिसार। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा बुदनी-बरखेडा रेलखंड के मध्य बुदनी, मिडघाट, चोका व बरखेडा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09715, हिसार-तिरुपति 14 और 21 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716, तिरुपति-हिसार 17 और 24 अक्तूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर 16, 18, 23 और 25 अक्तूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद 18, 20, 25 और 27 अक्तूबर को रद्द रहेगी।