{"_id":"67ba1f4a3ee5563516046fa9","slug":"hisar-team-became-champion-in-junior-category-also-hisar-news-c-21-hsr1020-571883-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम बनी चैंपियन
Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार हरियाणा स्टेट वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच में हिसार मैं दादरी को 6-0 से
- फोटो : 1
हिसार। हॉकी हरियाणा की ओर से एस्ट्रोटर्फ पर चल रही हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम चैंपियन बन गई। फाइनल में हिसार ने सोनीपत को 4-2 से हराया है। शुक्रवार को भी सब जूनियर वर्ग में सोनीपत को हराकर हिसार की टीम चैंपियन बनी थी।
कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार ने कुरुक्षेत्र को 4-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में सोनीपत ने रोहतक को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
इसी प्रकार सीनियर वर्ग में हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 8-0 से, हिसार ने चरखी दादरी को 6-0 से हराया। जींद की टीम नहीं आने पर चरखी दादरी की टीम को वॉक ओवर मिल गया और 5-0 से विजेता घोषित हो गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एचएयू से मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य पहुंचे। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक, दिलबाग सिंह, हॉकी कोच रूचिका, ओलंपियन निशा, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 7 बजे हिसार और कुरुक्षेत्र के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह 8:30 बजे सोनीपत और फतेहाबाद के बीच होगा।

हिसार हरियाणा स्टेट वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच में हिसार मैं दादरी को 6-0 से- फोटो : 1