{"_id":"689b92858225074f700be76b","slug":"hisar-rewari-train-will-be-canceled-on-20-september-hisar-news-c-21-hsr1020-686591-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 20 सितंबर को रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 20 सितंबर को रहेगी रद्द
Wed, 13 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेउत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए-142 और आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य फाटक संख्या 155 ए पर आरयूबी (रेल अंडरब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द व परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। इसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी और ट्रेन संख्या 54615 रेवाड़ी-हिसार 20 सितंबर तक रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
54604 (लुधियाना-चूरू) : 19 व 20 सितंबर को केवल लुधियाना से हिसार तक संचालित, हिसार-चूरू के बीच रद्द
54605 (चूरू-लुधियाना) : 20 व 21 सितंबर को हिसार से चलेगी, चूरू-हिसार के बीच रद्द
14897 (बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस) : 20 सितंबर को बीकानेर से चूरू तक ही चलेगी, चूरू-हिसार रद्द
14898 (हिसार-बीकानेर) : 21 सितंबर को चूरू से चलेगी, हिसार-चूरू रद्द
14891 (जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस) : 20 सितंबर को जोधपुर से चूरू तक ही चलेगी, चूरू-हिसार रद्द
14892 (हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस) : 21 सितंबर को चूरू से चलेगी, हिसार-चूरू रद्द
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
54309 (दिल्ली-हिसार) : 20 सितंबर को रेवाड़ी–सादुलपुर–हिसार मार्ग के स्थान पर रेवाड़ी–भिवानी–हिसार मार्ग से चलेगी, भिवानी में ठहराव।
07717 (तिरुपति-हिसार स्पेशल) : 17 सितंबर को रींगस–रेवाड़ी–भिवानी मार्ग से चलेगी, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी में ठहराव।
04717 (हिसार-तिरुपति स्पेशल) : 20 सितंबर को भिवानी–रेवाड़ी–रींगस मार्ग से चलेगी, भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना में ठहराव।
विलंबित ट्रेनें
19808 (सिरसा-कोटा) : 20 सितंबर को 1 घंटे 15 मिनट की देरी से प्रस्थान।
14892 (हिसार-जोधपुर) : 20 सितंबर को 1 घंटे की देरी से प्रस्थान।