फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Rewari train cancelled from today till February 6, non interlocking work going on at Jhumpa station

यात्रियों को परेशानी: हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 2 से 6 फरवरी तक रद्द, झूंपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा

Fri, 02 Feb 2024 09:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Hisar Rewari train cancelled from today till February 6, non interlocking work going on at Jhumpa station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झूंपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 5 फरवरी तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04745, चुरू-लुधियाना 2 फरवरी 6 फरवरी तक चूरू के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 5 फरवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed