{"_id":"61b8636cd9859856435090d9","slug":"hisar-police-took-action-to-curb-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर लगाम: हिसार जिला पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, सुबह 6 बजे शहर में कई जगह दी दबिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर लगाम: हिसार जिला पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, सुबह 6 बजे शहर में कई जगह दी दबिश
Tue, 14 Dec 2021 02:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
हिसार मंडल आईजी ने सभी जिलों के एसपी और थाना प्रभारियों को नशे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद हिसार पुलिस ने मंगलवार सुबह कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे पर लगाम लगाने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हरियाणा के हिसार जिले की पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर में अलग-अलग जगह दबिश दी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले हिसार मंडल आईजी राकेश कुमार आर्य ने हिसार मंडल के सभी जिलों के एसपी और थाना प्रभारियों को नशे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों को वार्ता का न्योता, मंगलवार को सीएम के प्रधान सचिव सकसं के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन
जिसके तहत मंगलवार सुबह शहर के मिलगेट थाना, अर्बन एस्टेट थाना, शहर थाना, आजाद नगर थाना, सिविल लाइन थाना सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने भी अपने अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई की। मिलगेट थाना पुलिस ने 11 जगह दबिश कर नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः जींद: बद्दोवाल टोल पर धरना खत्म, गुरनाम चढ़ूनी ने कहा-हमारा आंदोलन समाप्त नहीं स्थगित हुआ है
इनमें शहर के मुल्तानी चौक क्षेत्र, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला राजीव नगर, महावीर कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, गांधी डायरी कॉलोनी, 12 क्वार्टर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की है। शहर थाना पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में धक्का बस्ती, आंबेडकर बस्ती में नशा बेचने वाले पांच संभावित ठिकानों पर दबिश दी। थाना प्रभारियों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।