फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar police, sex racket hisar, hisar

एक्शन मोड में आई पुलिस, जिला में ताबड़तोड़ छापे

Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
hisar police, sex racket hisar, hisar
hisar Police - फोटो : Bureau

यूपी में नए सीएम आदित्यनाथ योगी के एक्शन मूड का असर प्रदेश में नजर आने लगा है। जिला हिसार में सीएम के आदेश के बाद गैर कानूनी धंधे करने वालों पर सीआईडी, पुलिस और सीएम फ्लाइंग के ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से जिले में कहीं सेक्स रैकेट, नकली घी बनाने वाली फैक्टरी, कोल्ड ड्रिंक्स, पनीर, अवैध खुर्दे चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। ताबड़तोड़ छापो में हिसार के लाडवी गांव में 50 कैरेट कोल्डड्रिंक्स, बरवाला में डेढ़ क्विंटल पनीर, न्यौलीकंला के देशी शराब के ठेके से शराब की पेटियां, शहर के दो होटलों में  करीब 15 लोगों को गैर कानूनी धंधा करने और जिस्मफरोसी के आरोप में पकड़ा है। ताबड़तोड़ छापे से पूरे जिले में अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। जिले में इस तरह की कार्रवाई पहले बार सुनने में आ रही है। आमलोगों में चर्चाएं हैं कि यहां भी यूपी के सीएम योगी का असर दिख रहा है।

विज्ञापन


दोनों टीमों का यह अभियान मंगलवार और बुधवार को रेंजभर में जारी रहा। इसे लेकर मंगलवार को मिर्जापुर और साउथ बाईपास की देसी घी की दो फैक्ट्रियों से पांच-पांच क्विंटल घी मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए गए। वहां से कई मार्का के डिब्बे मिले हैं। एक फैक्ट्री का संचालक पहले ऐसे मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा गांव लाडवी में नकली पेय पदार्थ बनाते दो भाइयों को पकड़ा और उनको जब्त माल समेत पुलिस को सौंपा। बरवाला में दौलतपुर रोड की एक दुकान पर छापा मारा तो 150 किलो पनीर बरामद किया है। इसी प्रकार न्योली कलां के देसी शराब के ठेके से अंग्रेजी शराब की 72 बोतलें बरामद हुईं। इसी तरह शिव कॉलोनी के एक युवक से अंग्रेजी शराब की 124 बोतलें और बीयर की 24 बोतलें बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस के साथ दो होटलों पर रेड कर कई महिलाओं व युवकों को पकड़ा है। वहां अनैतिक काम होने की सूचना मिली थी। पुलिस इन मामलों में कार्रवाई कर रही है। यह अभियान जारी है।
विज्ञापन


सीएम के आदेश पर गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ पूरा शिकंजा कस दिया है। सीआईडी और सीएम फ्लाइंग की टीम दो दिन से लगाकर छापेमारी कर रही है। भ्रष्टाचार का मामला हो या कोई गैर कानूनी काम सूचना मिलते ही छापामार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह श्योराण, डीएसपी सीआईडी।

ड्रीम और लास्ट होप होटल में छापे मारकर पकड़े दो सेक्स रैकेट
हिसार। महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी की टीम ने गूजरी महल के पास ड्रीम होटल में छापा मारकर संचालक तीन युवकों और चार युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने छापा मारा तो युवतियां आपत्तिजनक हालत में थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में वेश्यावृत्ति का काम धड़ल्ले से हो रहा है। इसी आधार पर वहां छापा मारा गया। इसके अलावा जाट कॉलेज और सोनी बर्न अस्पताल के पास लास्ट होप होटल में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने वहां से सात युवकों और चार महिलाओं को पकड़ा। युवतियां कमरों में युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में बाहर से युवतियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जाता है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किये हैं।


शिव कॉलोनी से 124 बोतल बरामद, एक काबू
पुलिस ने शिव कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर विनोद नामक युवक को काबू कर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 124 बोतलें और बीयर की 24 बोतलें बरामद की। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने गांव गावड़ से जीप से बीयर की 10 पेटी बरामद कर राजगढ़ के नवीन और गावड़ के सुरेंद्र को काबू किया है। वे गावड़ होते हुए चौधरीवास जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed