फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar : PM appreciated innovation, Sanedo ready for farmers

Hisar : पीएम ने सराहा नवाचार तो सानेडो किसानों के लिए तैयार, टीटीसी हिसार ने किया प्रमाणित

Thu, 16 Feb 2023 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा उदयभान त्रिपाठी, हिसार
उदयभान त्रिपाठी, हिसार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 04:09 AM IST
सार

बुलेट, टैंपो व ट्रैक्टर के मिले-जुले स्वरूप वाली यह मशीन महज 1.25 लाख रुपये में तैयार हो जाती है और प्रति घंटा डीजल की खपत 800 ग्राम है। इस मशीन को उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (टीटीसी), हिसार ने प्रमाणित कर दिया है।

विज्ञापन
Hisar : PM appreciated innovation, Sanedo ready for farmers
देसी जुगाड़ सानेडो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत व बगीचे में निराई के लिए बना मिनी ट्रैक्टर (सानेडो) मझोले व छोटे किसानों के लिए बड़ा उपयोगी होगा। सानेडो वह सारे काम करता है, जो कि एक सामान्य ट्रैक्टर कर सकता है। बुलेट, टैंपो व ट्रैक्टर के मिले-जुले स्वरूप वाली यह मशीन महज 1.25 लाख रुपये में तैयार हो जाती है और प्रति घंटा डीजल की खपत 800 ग्राम है। इस मशीन को उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (टीटीसी), हिसार ने प्रमाणित कर दिया है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले गुजरात में खेत की निराई के लिए एक मशीन बनाई गई। तीन पहिये वाली इस मशीन में हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ 5 फाल का कल्टीवेटर लगा है, जिससे फसल की दो लाइनों के बीच की खरपतवार की जुताई की जा सकती है। साथ ही इससे दोनों क्यारियों पर मिट्टी भी चढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


एक कृषि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री ने इस नवाचार को देखा और उसे आम किसानों के लिए उपयोगी बनाने का सुझाव दिया। इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मशीन को उन्नत बनाने व इसकी उपयोगिता को प्रमाणित करने के लिए टीटीसी को भेजा। यहां परीक्षण के उपरांत मशीन को कृषि कार्य के लिए उपयुक्त माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरह के खेत के लिए है उपयुक्त...
तीन पहिये वाला सानेडो एक एकड़ खेत की जुताई तीन घंटे में कर सकता है। बागवानी वाली फसलों में खरपतवार की निराई के लिए भी उपयोगी है। पहियों की ऊंचाई के लिहाज से यह गन्ने की फसल में पहली निराई में बहुत उपयोगी होगा। यूपी-बिहार में छोटी जोत वाले किसानों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं होगी क्योंकि 20 हॉर्स पॉवर के ट्रैक्टर की कीमत साढ़े छह लाख से शुरू होती है।  


ये है खासियत...
टीटीसी के विशेषज्ञों ने बताया कि पांच क्विंटल वजन वाली इस मशीन को सानेडो नाम दिया गया है। इसमें 10 हॉर्स पावर का इंजन लगा है, जो प्रति घंटे 800 ग्राम डीजल की खपत करता है। सानेडो पांच फाल के कल्टीवेटर को खींच सकता है। साथ ही वह रोटावेटर को भी चला सकता है। इसके अलावा वह सड़क पर पांच क्विंटल तक भार भी खींच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed