{"_id":"6818f84f420f5a3d2a05caef","slug":"hisar-players-said-we-will-play-we-will-show-our-strength-hisar-news-c-21-hsr1020-619428-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार के खिलाड़ी बोले- खेलेंगे हम, दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार के खिलाड़ी बोले- खेलेंगे हम, दिखाएंगे दम
विज्ञापन
बॉक्सर सानिया
हिसार। बिहार के पांच शहरों में शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिसार से बॉक्सर, पहलवान से लेकर योग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इनमें उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल की पहलवान अंतरा मलिक, योग खिलाड़ी पार्थ, साई की बॉक्सर सानवी, ईवा शामिल हैं। खिलाड़ियों ने कोच से वादा किया है कि खेलेंगे हम, दिखाएंगे दम। उन्होंने पदक जीतने का दावा किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 15 मई तक चलेंगे।
बता दें, कि खेलो इंडिया में सेपक टाकरा सहित 28 खेलों को शामिल किया गया हैं। पटना में एथलेटिक्स, रग्बी सेवन ए साइड, वालीबाल, बास्केटबाल, इ-स्पोर्ट्स, रेसलिंग, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, रोड साइकिलिंग, सेपक टाकरा होंगे। इसी प्रकार राजगीर में तलवारबाजी, हॉकी, वेट लिफ्टिंग और कबड्डी, भागलपुर में तीरंदाजी और बैडमिंटन, बेगूसराय में फुटबाल, गया में मल्लखंभ, कलारिप्पयाट्टू, योग, गतका, खो-खो, थांग-टा, तैराकी और नई दिल्ली में निशानेबाजी, जिम्नास्टिक और साइकिलिंग की ट्रैक स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
कुश्ती : 16 साल की उम्र में नेशनल में जीत चुकी पहलवान अंतरा मलिक
हिसार की उमरा की रहने वाली 16 साल की पहलवान अंतरा मलिक ने चार साल पहले पहलवानी शुरू की थी। वह नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। वह रोजाना पांच से छह घंटे अभ्यास कर रही हैं। अंतरा ने बताया कि स्कूल में उन्होंने लड़कियों को खेलते हुए देखा तो उसने भी पहलवान बनने की ठान ली। अंतरा एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास अभ्यास कर रही हैं। वह 2024 में स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2024 में स्कूली नेशनल में रजत पदक जीत चुकी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंतरा 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगी।
विज्ञापन
योग : एशियन चैंपियनशिप में पार्थ जीत चुका स्वर्ण पदक
शांति नगर के रहने वाले योग खिलाड़ी पार्थ आठ साल से अभ्यास कर रहा हैं। पार्थ ने 2018 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। नेशनल चैंपियनशिप में 10 से ज्यादा पदक जीत चुका हैं। वह सेक्टर 13 स्थित योग धारा सेंटर में कोच बसंत के पास प्रशिक्षण ले रहा हैं। पार्थ ने बताया कि स्कूल समय से ही वह योग कर रहा हैं।
बॉक्सिंग : नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी सानिया
मूलरूप से सीसवाल की रहने वाली बॉक्सर सानिया साई में तीन साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह नेशनल चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी है। सानिया ने बताया कि उम्मीद है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी स्वर्ण पदक हासिल करेगी। बॉक्सर सानिया ने बताया कि उनके पिता पहलवानी करते थे, मगर पास में एकेडमी नहीं होने के कारण उन्होंने आदमपुर में बॉक्सिंग एकेडमी में जाना शुरू कर दिया। तीन साल पहले साई में हुए ट्रायल में उसका चयन हो गया था।