{"_id":"6197fa01fc12e4400e5e4901","slug":"hisar-night-is-colder-than-shimla-and-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: हिसार की रात शिमला और जम्मू से भी ठंडी, न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: हिसार की रात शिमला और जम्मू से भी ठंडी, न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंचा
Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
सार
ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा के हिसार जिले में अक्सर जितनी गर्मी होती है यहां हर साल ठंड भी उतनी ही अधिक होती है। शुक्रवार को हिसार में रात का तापमान शिमला के रात के तापमान से भी कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार वासियों को रात के समय ठंड से राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि हिसार की रात शिमला और जम्मू से भी ठंडी है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में यह गिरावट आई है।
सात दिनों में न्यूनतम तापमान की स्थिति
तिथि तापमान
शहर न्यूनतम तापमान
यह भी पढ़ें ः Farm Laws Repeal: किसानों के संघर्ष की जीत, आंदोलन में हिसार के 6 किसानों ने दी जान की कुर्बानी
विज्ञापन
एक्यूआई के स्तर में नहीं कोई सुधार
शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई का स्तर लगातार 300 के ऊपर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है। शहर में सुबह 9 बजे एक्यूआई 362, दोपहर 12 बजे 360 व शाम 7 बजे 368 दर्ज किया गया। ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेेशन में आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। जिला प्रशासन की तरफ से प्रदूषण को कम करने को लेकर पानी का छिड़काव नहीं करवाया गया, जो पिछले दो दिनों से जारी था।

- 13 नवंबर 9.1
- 14 नवंबर 9.1
- 15 नवंबर 8.2
- 16 नवंबर 7.2
- 17 नवंबर 7.4
- 18 नवंबर 6.8
- 19 नवंबर 6.4
शहर न्यूनतम तापमान
- शिमला 7.9
- जम्मू 10.8
- कटरा 9.5
- धर्मशाला 10.0
- कांगड़ा 8.2
- ऊना 8.5
- नारनौल 8.8
- रोहतक 9.4
- भिवानी 9.7
- सिरसा 9.5
- फतेहाबाद 8.4
- करनाल 10.0
- अंबाला 11.8