{"_id":"2c12adbca2a5124abb5dff0052fd5652","slug":"hisar-manjit-beat-ravi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के मंजीत ने रवि को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के मंजीत ने रवि को हराया
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर स्टेडियम में सोमवार को अंतर राज्यस्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रयितोगिता का आरंभ हो गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हिसार जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
विज्ञापन
पहले दिन विभिन्न भार वर्गों के क्वार्टर फाईनल मुकाबले हुए जिनमें विजेता खिलाड़ियों के मंगलवार को सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले खेले होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने किया।
विज्ञापन
395 पहलान ले रहे है भाग
प्रतियोगिता में हिसार जिले के 395 पहलवान हिस्सा ले रहे है। जिनमें से जिला कुमार केसरी के लिए 19 पहलवान तथा जिला केसरी के लिए 14 पहलवान प्रतियोगिता में खेलेंगे। इनमें 62 से 74 किलो वर्ग व 74 किलो से उपर के वर्ग के खिलाड़ियों के मैच होंगे।
विज्ञापन
74 किलो से उपर के वर्ग में हिसार के नरेश व सुशांत विजेता
जिला केसरी के लिए हुए 74 किलो से उपर के भार वर्ग में हिसार के नरेश ने शेखपूरा के संदीप, सिसाय के विष्णु ने उमरा के संदीप तथा मसूदपुर के दीपक ने उमरा के विकास को तथा हिसार के ही सुशांत ने उमरा के रवि को हराया।
62 से 74 किलो भार वर्ग खेले 19 पहलवान
62 से 74 किलो भार वर्ग में जिला कुमार केसरी के लिए 19 पहलवानों ने भाग लिया था। जिसमें सिसाय के विशाल ने कैमरी के रिंकू को हराया।
कापड़ो के नवीन ने उमरा के संदीप को, हिसार के सुशांत ने खेदड़ के विक्रम को,हिसार के अंकित ने रायपुर के राहुल को, सिसाय के सुमित ने हिसार के विजेन्द्र को, सिसाय के आशीष ने सिसाय के अमृतपाल को हराया, सिसाय के आशीष ने सिसाय के विश्वास को हराया।
59 किलो वर्ग, अण्डर 18 के आयु वर्ग में हिसार के सुशांत व अजीत, सिसाय के अमन, उमरा के प्रवीन ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को हराकर सेमीफाईनल मुकाबलें में प्रवेश किया।
58 किलो भार वर्ग में हिसार का विशाल जीता
58 किलो भार वर्ग में हिसार के विशाल ने बहबलपूर के पकंज को, बरवाला के विजय ने हिसार के रजत को, कापड़ों का शमशेर ने बरवाला के सुरेन्द्र को हराया।
54 किलो भार वर्ग में कैमरी के सन्नी ने सदलपुर के प्रमोद को, हाजमपुर के जसवीर ने बरवाला के मुकेश को, बास के चिराघ ने बरवाला के बिट्टु को, हांसी के विरेन्द्र ने कापड़ो के सोनू को तथा कापड़ो के कुलदीप ने ढाणी अमीरपुर के संदीप को हराया।
63 किलो भार वर्ग में हिसार के मंजीत ने रवि को हराया
63 किलो भार वर्ग में हिसार के मंजीत ने बरवाला के रवि को,उमरा के प्रवीन ने सिसाय के सुरजीत को, सिसाय के अमित ने, बहबलपुर के विकास को हराया।
सीनियर आयु वर्ग में अग्रोहा के संजय ने हिसार के रवि को, कैमरी के बॉबी ने हिसार के पवन को, सिंघवा के रामदीया ने बरवाला के अंकुश को, बरवाला के दिवाकंर ने श्यामसुख के मुकेश को हराया।