{"_id":"659447b55d80d8718b0377e5","slug":"hisar-is-shivering-with-cold-day-and-night-hisar-news-c-21-hsr1020-292338-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिन रात कोल्ड से कंपकंपा रहा हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिन रात कोल्ड से कंपकंपा रहा हिसार
विज्ञापन
हिसार। पिछले चार दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मंगलवार को इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम का अंतर रहा। यह अंतर सामान्य तौर पर 10 से 14 डिग्री सेल्सियस रहता है।
कड़ाके की सर्दी से राहत के अभी आसार नहीं हैं। मंगल का दिन भी लोगों के लिए मंगल सूचना नहीं लाया। पिछले चार दिन से सूरज न निकलने से काम प्रभावित हो रहे हैं। पिछले सात दिन में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है। 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद लगातार गिरता जा रहा है। पिछले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच झूल रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहते हैं। दिन के समय भी हीटर, अलाव जलाने को मजबूर हो रहे हैं। सर्दी के कहर के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या पिछले महीने के मुकाबले तीन गुना तक पहुंच गई है।
आगे क्या रहेगा हालात
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना है। जिस कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। रविवार तक न्यूनतम तापमान गिरने के अलावा कोहरे का प्रभाव भी रहेगा। वाहनों की गति पर भी इसका असर दिखेगा। जहां कोहरा नहीं गिरेगा वहां पर पाला जमने के हालात बनेंगे
विज्ञापन
दिनांक-- - अधिकतम तापमान -- -- न्यूनतम तापमान
1 जनवरी 12.0-- -- 8.3
31 दिसंबर -13.2-- -9.0
30 दिसंबर 14.6-- -7.7
29 दिसंबर 14.5-- -8.2
28 दिसंबर 18.4-- 9.1
27 दिसंबर 15.7-- 7.8
26 दिसंबर 22.4-- 7.0
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी से राहत के अभी आसार नहीं हैं। मंगल का दिन भी लोगों के लिए मंगल सूचना नहीं लाया। पिछले चार दिन से सूरज न निकलने से काम प्रभावित हो रहे हैं। पिछले सात दिन में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है। 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद लगातार गिरता जा रहा है। पिछले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच झूल रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहते हैं। दिन के समय भी हीटर, अलाव जलाने को मजबूर हो रहे हैं। सर्दी के कहर के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या पिछले महीने के मुकाबले तीन गुना तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
आगे क्या रहेगा हालात
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना है। जिस कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। रविवार तक न्यूनतम तापमान गिरने के अलावा कोहरे का प्रभाव भी रहेगा। वाहनों की गति पर भी इसका असर दिखेगा। जहां कोहरा नहीं गिरेगा वहां पर पाला जमने के हालात बनेंगे
विज्ञापन
दिनांक
1 जनवरी 12.0
31 दिसंबर -13.2
30 दिसंबर 14.6
29 दिसंबर 14.5
28 दिसंबर 18.4
27 दिसंबर 15.7
26 दिसंबर 22.4