{"_id":"56ddd1bf4f1c1bec258b456b","slug":"hisar-hindi-news-damage-road-delivery-in-auto-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मिलगेट रोड पर झटके लगने से ऑटो में ही हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मिलगेट रोड पर झटके लगने से ऑटो में ही हुई डिलीवरी
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में हुई डिलीवरी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल मिलगेट रोड अब जानलेवा साबित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इस जर्जर सड़क पर एक महिला की डिलीवरी ऑटो में हो गई। प्रसूता ने बेेटी को जन्म दिया। भगवान का शुक्र रहा कि मां - बेटी दोनों सुरक्षित हैं। राजनीति का शिकार बनी इस रोड पर धरना, प्रदर्शन, घेराव, निगम सदन की बैठक का बहिष्कार तक हो चुका है। इसके बावजूद अब तक सड़क सुधार के लिए कोई काम शुरू नहीं हुआ। मिलगेट रोड की खस्ता हालात को लेकर नगर निगम व मार्केट कमेटी बोर्ड लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
मां बेटी सुरक्षित
मिलगेट एरिया जिंदल पार्क के नजदीक रहने पवन व उनके बड़े भाई कैैलाश ने बताया कि सड़क टूटी होने के कारण जच्चा और बच्चा की जान चली जाती। हालांकि भगवान का शुक्र है कि फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। ये मामला होने के बाद परिवार सदमे में है। उन्होंने ऑटो में डिलीवरी होने के बाद तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा की सामान्य हालात देखते हुए दोनों को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
शाम को बाला को उनकी परिवार की दो महिलाएं लेबर पेन होने के चलते ऑटो में बैठाकर अस्पताल लेकर जा रही थीं। बाला के जेठ कैलाश का आरोप है कि मिलगेट रोड पूरी तरह से टूटा हुआ था, जिसके कारण ऑटो में बाला को झटके लगे और ऑन रोड ऑटो में ही बाला की डिलीवरी हो गई। परिवार की दोनों महिलाओं में से एक ने ऑटो में ही चद्दर से पर्दा बनाया दूसरी ने डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के बाद दोनों डर गई। ऑटो चालक ने भी उनकी खूब हेल्प की। वह तुरंत उन्हें सिटी थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर चला गया। जहां डॉक्टरों ने उसका जांच व ट्रीटमेंट कर जच्चा बच्चा सुरक्षित होने की बात कही।
विज्ञापन
अभी ट्रांसफर नहीं हो पाई है सड़क
ये सड़क तीन विभागों की है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व हुडा। नगर निगम ने अपनी सड़क मार्केटिंग बोर्ड को ट्रांसफर करने की निचले स्तर पर फाइल चलाई थी। जिस पर सीए ने ऑब्जेक्शन लगा दिया। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि ऑब्जेक्शन लगने के बाद अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। मार्केटिंग बोर्ड तो सड़क ट्रांसफर होते ही एस्टीमेट बनाकर तुरंत टेंडर लगवा देगा और सड़क निर्माण चालू करवा देगा।
पार्षदों न दिया था धरना
मिलगेट वासियों ने नवंबर महीने में सड़क की खस्ता हालात को लेकर धरना दिया था। तीन पार्षदों ने भी लोगों की मांग का समर्थन करते हुए उनके साथ धरना दिया। इतना ही पार्षद मानसिंह चौहान, पार्षद अजीत व पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा ने इस दौरान हाउस की बैठक का बहिष्कार कर निगम कार्यालय के सामने धरना लगा दिया था। रोष स्वरूप सदन ने केवल दो एजेंडे पास कर मीटिंग बीच में ही छोड़ दी थी। खुद धरने पर डीसी ने पहुंचकर उनकी सड़क जल्द से जल्द बनवाने की बात कही थी और नगर निगम के अंडर आने वाली सड़क मार्केटिंग बोर्ड को ट्रांसफर कर जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। डीसी के आश्वासन के बाद पार्षदों व क्षेत्र के लोगों ने धरना उठाया था।
जिसने भी सुना सकते में आ गया
सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में बनी इस सड़क पर झटके लगने से गर्भवती महिला की ऑटो में ही डिलीवरी होने की बात जिसने भी सुनी वह सकते में आ गया। मिलगेट वासियों में घटना के बाद से सड़के जर्जर हाल और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर गहरा रोष है।
मोहल्ले के कुछ लोगों को फोन आया था। उन्होंने मंगलवार को डीसी से मिलकर ज्ञापन देने की बात कही है। लोगों ने ही बताया है कि रविवार को टूटी सड़क पर झटके लगने से ऑटो में ही एक महिला की डिलीवरी हो गई।
- मानसिंह चौहान, पार्षद
मार्केटिंग बोर्ड के सीए ने हाल ही में दौरा किया था जिन्होंने सड़क ट्रांसफर पर ऑब्जेक्शन लगा दी है। यह काम एक्सईएन टू एक्सईएन लेवल का नहीं वित्तायुक्त के स्तर पर होगा।
- पीके, सचदेवा, एसडीओ मार्केट कमेटी