{"_id":"6ad7b823221d423b2d022783","slug":"zelenskyy-says-early-warning-system-resumes-following-rubio-call-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुबियो से बातचीत का असर: यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रुबियो से बातचीत का असर: यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा?
Wed, 21 Oct 2026 12:23 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : पीटीआई / एपी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को उसके सहयोगियों से एक बार फिर शुरुआती चेतावनी मिल रही है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन को पहले से कोई सूचना दिए बिना हमले किए थे। इसके बाद यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह बदलाव आया है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मंगलवार को दिन में फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ताजिकिस्तान: '7.8% से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, वैश्विक वृद्धि में 16% योगदान'; राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
विज्ञापन
जेलेंस्की ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि अब खुफिया जानकारी काम कर रही है। मैं शुरुआती चेतावनी की बात कर रहा हूं। यह हमारे लोगों, बच्चों, वयस्कों और आम नागरिकों के लिए बेहद अहम है। इससे हमें पता चल सकता है कि बैलिस्टिक मिसाइल आ रही है। इसलिए हम अमेरिकी पक्ष के आभारी हैं कि अब यह प्रणाली काम कर रही है।