फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar got aerodrome license, Maharaja Agrasen's name also disappeared, protest in Agrawal society

Hisar News: हिसार को मिला एरोड्रम लाइसेंस, महाराजा अग्रसेन का नाम भी गायब, अग्रवाल समाज में विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hisar got aerodrome license, Maharaja Agrasen's name also disappeared, protest in Agrawal society
हिसार। हिसार के हवाई अड्डे को एयरपोर्ट नहीं एरोड्रम का लाइसेंस जारी हुआ है। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने से हिसार से बड़े हवाई जहाज नहीं उड़ सकेंगे। अब लोगों में चर्चा है कि जब हिसार एयरपोर्ट के पास समुचित संसाधन हैं तो इसे एयरोड्रम का लाइसेंस क्यों दिया गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल छानीवाला ने जारी बयान में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हिसार में बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने के बावजूद, डीजीसीए द्वारा जारी लाइसेंस में केवल हिसार एरोड्रम लिखा गया है। इस जारी लेटर से अग्रवाल समाज में भ्रांति फैली हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा थी। उन्होंने समाज सुधार के कई कार्य किए, उनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने का निर्णय हरियाणा सरकार द्वारा लिया गया था, जो उनके योगदान और विरासत को सम्मानित करने के लिए था। डीजीसीए से अनुरोध करते हैं कि वे लाइसेंस में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, हिसार का नाम शामिल करें। वहीं, अग्रवाल सेवा समिति के वरिष्ठ उपप्रधान सीताराम सिंगल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट का पूरा नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार बताया जा रहा था। अब लाइसेंस में हिसार एरोड्रम लिखना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed