{"_id":"64d8e50bcf5c3ab6b7005249","slug":"hisar-condemnation-motion-passed-against-those-who-commented-on-yashpal-malik-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: यशपाल मलिक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: यशपाल मलिक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, बैठक में लिया गया निर्णय
Sun, 13 Aug 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 07:43 PM IST
सार
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ की बैठक में निर्णय लिया गया है। बैठक में नूंह हिंसा के बाद एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले धार्मिक संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंच पर संबोधित करते समाज के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ की बैठक हुई। इस दौरान कुछ दिन पहले हिसार में हुई एक सामाजिक संगठन की बैठक में एक व्यक्ति द्वारा यशपाल मलिक पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
रविवार को हांसी स्थित जाट धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता जाटू खाप चौरासी के प्रधान चौधरी भीम सिंह और पूनिया खाप के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया ने की। बैठक में मंच संचालन जिला हिसार के अध्यक्ष बलवान सूंडा ने किया।
विज्ञापन
बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मास्टर रोहताश हुड्डा ने कहा कि वह यशपाल मलिक पर आरोप लगाने वाले लोगों की वे निंदा करते हैं। इसके साथ ही नूंह हिंसा के बाद एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले कुछ धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद जाट समाज के लोगों ने यशपाल मलिक को समाज हितैषी बताया। वक्ताओं ने कहा कि यशपाल मलिक के नेतृत्व में समाज ने ओबीसी आरक्षण की लड़ाई लड़ी और 2013 में हरियाणा और 2014 में केंद्र में आरक्षण प्राप्त किया था, जो कि बाद में राजनीति की भेंट चढ़ गया।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि यशपाल मलिक ने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने कहा कि जो भी पार्टी या सरकार हमें ओबीसी आरक्षण सहित हमारी सभी मांगें पूरा करेगी जाट समुदाय उसी पार्टी को वोट देगा। बैठक में हरियाणा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव आजाद लठवाल ने कहा कि यशपाल मलिक पर राजनीतिक लोगों के इशारे पर जो आरोप लगाए हैं वह सब मनगढ़ंत और बेबुनियाद है।
इस मौके पर छोटूराम धाम के महासचिव विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, मास्टर जयभगवान डबास, रोहताश हुड्डा, हरज्ञान मलिक, रामभगत मलिक, सुरेंद्र मलिक,राजकुमार, रणधीर नैन, सत्यप्रकाश गुलिया, रमेश कुंडू, रामकरण दलाल, धर्मबीर राठी , विद्यानंद, सतबीर पूनिया, सतीश माजरा, वजीर ढांढा, हिम्मत सिंह, बीरमती हुड्डा, राजबाला राखी, संतोष पानू आदि मौजूद रहे।