Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar boxer Simran defeated Ambala's Nikita

Hisar News: हिसार की बाॅक्सर सिमरन ने अंबाला की निकिता को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hisar boxer Simran defeated Ambala's Nikita

विज्ञापन
हिसार। 7वीं एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहले दिन महिला मुक्केबाजों ने रिंग में दमखम दिखाया। वीरवार को अलग-अलग भार वर्गों में 78 मुकाबले हुए। प्रदेश की 26 इकाइयों से 202 महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाया है।
सुबह 9 बजे शुरू हुए मुकाबले रात 10 बजे तक चले। खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और दमदार पंचों के दम पर अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता में कुल 10 भार वर्गों में मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पहले दिन 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार सिमरन ने अंबाला की निकिता को हराया। फतेहाबाद की आरती ने सिरसा की जस्मीन को शिकस्त दी।
विज्ञापन

48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की तमन्ना ने सिरसा की कविता और जींद की जन्नत ने सोनीपत की रिद्धिमा को हराया। 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की मोहिनी ने पंचकूला की मीनाक्षी को मात दी। इसी भार वर्ग में जींद की ज्योति ने सिरसा की जन्नत को पराजित किया। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में पलवल की साक्षी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर को होंगे फाइनल मुकाबले : प्रतियोगिता का आयोजन यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार और मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की ओर से किया जा रहा है। पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। चैंपियनशिप का समापन 15 नवंबर को होगा। अंतिम दिन सभी भार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed