फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: age at which people hold stick, At age of 85 Dr Sangwan is winning medals, has won 75 medals

Hisar: जिस उम्र में लोग पकड़ते हैं छड़ी; 85 की उम्र में डॉ. सांगवान लगा रहे पदकों की झड़ी, जीत चुके हैं 75 पदक

Thu, 28 Dec 2023 12:56 PM IST
नवीन दलाल अश्वनी कुमार, हिसार (हरियाणा)
अश्वनी कुमार, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

डॉ. आरके सांगवान बताते हैं कि आज लोग प्रोटीन के लिए डाइट में अंडे से लेकर मांस को ज्यादा तवज्जों देते हैं। वह डाइट में गोंद के लड्डू, दूध, घी, दही और ड्राई फ्रूट लेते हैं। यही कारण है कि 85 की उम्र में आज वह पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
Hisar: age at which people hold stick, At age of 85 Dr Sangwan is winning medals, has won 75 medals
डॉ. आरके सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस उम्र में लोग छड़ी का सहारा लेकर चलते हैं, उस उम्र में डॉ. आरके सांगवान पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। नवदीप काॅलोनी के रहने वाले डॉ. सांगवान 85 की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं। उनकी फिटनेस का राज सुबह 4 बजे उठाकर वर्क आउट करने के साथ प्रैक्टिस करना है। खेल के साथ-साथ वह डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अब डॉ. सांगवान फरवरी माह में पुणे में होने वाली नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। वे सुबह-शाम गिरी सेंटर में एथलेटिक्स में करते हैं।

विज्ञापन


सांगवान अब तक स्वीमिंग से लेकर एथलेटिक्स में 75 पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राज्य स्तर से लेकर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी कई पदक जीतकर नाम रोशन कर चुके हैं। डॉ. सांगवान एथलेटिक्स के इवेंट दौड़, रिले रेस, पांच किलोमीटर वॉक और स्टीपल चेज में भाग लेते हैं। हर इवेंट में वह कोई न कोई पदक जीतते हैं। उनकी प्रतिभा देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।
विज्ञापन


हॉल ही में 24 और 25 दिसंबर को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुई 32वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ. सांगवान ने 85 से ऊपर आयु वर्ग में 38 मिनट 15 सेकंड में पांच किलोमीटर वॉक कर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी डॉ. सांगवान 70 से ऊपर, 75 से ऊपर और 80 से ऊपर आयु वर्ग में रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने एचएयू में स्वीमिंग कोच के पद पर ज्वाइन किया था और वह प्रोफेसर डीन एंड डीएसडब्ल्यू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट में गोंद के लड्डू, ड्राई फ्रूट, दूध, घी, दही शामिल
प्रैक्टिस के साथ-साथ डाइट भी लेना बहुत जरूरी है। डॉ. आरके सांगवान बताते हैं कि आज लोग प्रोटीन के लिए डाइट में अंडे से लेकर मांस को ज्यादा तवज्जों देते हैं। वह डाइट में गोंद के लड्डू, दूध, घी, दही और ड्राई फ्रूट लेते हैं। यही कारण है कि 85 की उम्र में आज वह पूरी तरह स्वस्थ है। यहां तक कि वह गिरी सेंटर में भी प्रैक्टिस के लिए पैदल ही जाते हैं। सुबह शाम तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं।


... यूं हुई खेल में कॅरिअर की शुरुआत
डॉ. आरके सांगवान बताते हैं कि जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ते थे तो गांव बास के एक युवक का जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक आया था। पदक जीतने पर गांव में उसका स्वागत कर सम्मानित किया गया। ग्रामीण बैलगाड़ी में पहुंचे थे। उस समय मेरे मन में भी आया कि मैं भी एथलेटिक्स खेलकर देश का नाम रोशन करूं। इसके बाद डॉ. सांगवान मैदान में उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed