फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Action will be taken against those spreading rumors of leopard existence

Hisar: तेंदुआ होने की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल

Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
सार

वन्य प्राणी विभाग सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने सात लोगों के नाम नोट किए हैं। अभी तक जांच में कहीं भी तेंदुआ होने के कोई संकेत नहीं मिले।

विज्ञापन
Hisar: Action will be taken against those spreading rumors of leopard existence
सांकेतिक तस्वीर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में ऋषि नगर से एक सप्ताह पहले वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू किया था। उसके बाद से लोग दहशत में हैं। अब कई गांवों से विभाग के पास फोन आ रहे हैं कि एक और तेंदुआ घूम रहा है। मगर जब विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो कहीं पर तेंदुआ होने के कोई संकेत नहीं मिले। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की मानें तो लोग अफवाह फैलाकर गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं। ऐसे में अब विभाग ने उन लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन-जिन लोगों ने विभाग के पास फोन किए हैं, उनके नाम नोट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की जाएगी। वन्य प्राणी विभाग के पास अभी तक पीरांवाली, न्योलीकलां, ढंढूर, ठसका, सिरसा रोड, बीड सहित सात जगहों से झूठी कॉल आई हैं। उधर, वन्य प्राणी विभाग और पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। मगर अभी तक कहीं पर तेंदुआ होने के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार रात को 11.30 बजे घोड़ा फार्म के पास से फोन आया कि तेंदुआ देखा गया है। इस पर टीम ने फार्म के अलावा न्योलीकलां, जुगलान और ठसका के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर कहीं पर भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।

सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी की टीम गईं
हिसार के आसपास गांवों में एक और तेंदुआ होने की आशंका पर सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और जींद से पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। मगर अब सिरसा में लोगों ने एक और तेंदुआ होने की शिकायत दी। इस पर सिरसा की टीम चली गई है। वहीं, भिवानी, फतेहाबाद और जींद की टीम भी वापस चली गई। हालांकि वन्य प्राणी विभाग टीम से फोन पर लगातार संपर्क कर रहे हैं।


बार-बार लोग फोन कर तेंदुआ होने की अफवाह फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर फेक फोटो व वीडियो डाल रहे हैं। अब उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed