हिंदू महासभा ने किया लव जेहाद का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवाच ने कहा कि रोहतक के आर्यनगर का नवीद अहमद मोहल्ले की लड़की का अपहरण कर घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की को हिंदू महासभा ने गोद ले लिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस युवती के मसले को लेकर धारा 376, 377 सहित सभी धाराओं में केस दर्ज करे, अन्यथा रोहतक के आर्य में हिंदुओं का महाकुंभ बुलाकर चारों तरफ से शहर को सील कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली हिंदू महासभा के भवन में हिंदू संगठनों की बैठक बुलाई गई है, जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि महासभा पीड़िता की शादी अपने स्तर पर कराएगी और खर्चा भी वहन करेगी। इस अवसर पर ललित भारद्वाज, दलजीत सिहाग, भीम सिंह श्योराण, सुरेश उर्फ काका, विक्की सिकंदर, जगदीश बागड़ी, शम्मी मदान, राजेश शर्मा और अन्य मौजूद थे।
दुष्कर्मी के बच्चे को नहीं दूंगी जन्म : पीड़िता
लव जेहाद की शिकार रोहतक की युवती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी
नवीद से शादी नहीं हुई। पिछले साल 7 अगस्त को मोहल्ले में उसने मेरा अपहरण
कर लिया और घर ले गया। उसने उर्दू में लिखे एक खाली कागज पर मेरे साइन कराए
थे।
उसने धमकी दी थी, साइन नहीं करेगी तो तेरे छोटे भाई को जान से मार
दूंगा। उसके बाद उसने मुझसे शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई।
वह दो
साल से उसका यौन शोषण कर रहा, जबकि सात साल से पीछा करता था। वह किसी तरह
25 दिसंबर को उसके चंगुल से छूट पाई।
पुलिस को शिकायत दी तो दहेज का केस
दर्ज कर दिया, जबकि मैंने नवीद से शादी नहीं की है। केस दुष्कर्म के केस
में तबदील किया जाए।
युवती ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी, मगर दुष्कर्मी
के बच्चे को जन्म नहीं देगी। युवती ने पूछने पर बताया कि अपहरण के समय उसके
परिजनों ने कोई केस दर्ज नहीं कराया था। इसका कारण वह डर बताती है।