फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, police station, hisar

विरोध के बावजूद कैंटीन में खुली पुलिस चौकी, शाम को शिफ्ट

Wed, 06 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Wed, 06 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
hindi story, police station, hisar
पुलिस चौकी - फोटो : Bureau
नई सब्जी मंडी में पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव तथा पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने अस्थायी पुलिस चौकी का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। नई सब्जी मंडी में कैंटीन के लिए आरक्षित भवन में चौकी खोलने पर मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने विरोध जताया। जिसके बाद शाम को पुलिस चौकी को फार्मर रेस्ट शेल्टर में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के स्थान को लेकर मंडी मार्केट कमेटी की सचिव पूनम पूनिया श्योराण ने विरोध जताया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यह स्थान कैंटीन के लिए तय किया गया है। इसी चालू वित्त वर्ष में हमें यहां कैंटीन स्थापित करनी है। ऐसे में हम कैंटीन में चौकी की अनुमति नहीं दे सकते। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से एसडीएम अशोक बंसल के जरिए मंडी मार्केट कमेटी के उच्च अधिकारियों से बात  की।

विज्ञापन


जिसके बाद कैंटीन के भवन में चौकी खोलने पर सहमति बन गई। पुलिस की ओर से भरोसा दिया गया कि जल्द ही चौकी को दूसरे भवन में ट्रांसफर कर देंगे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने कैंटीन के भवन में अस्थायी चौकी का उद्घाटन किया। शाम करीब सात बजे पुलिस चौकी को फार्मर रेस्ट शेल्टर में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही नया थाना भी खुलेगा शहर में
पुलिस महानिरीक्षक  अनिल राव ने कहा कि सब्जी मंडी के व्यापारियों व आमजन की मांग पर यह पुलिस चौकी खोली गई है। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी के हिसाब से पुलिस चौकी खोली जा रही हैं। पुलिस चौकी के जरिए इस क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जल्द की एक नया थाना खोलने पर भी विमर्श किया जा रहा है। इसकी लोकेशन तय करने का काम चल रहा है। इस बीच आईजी अनिल राव ने मौके पर मौजूद लोगों ने नए थाने के बारे में फीडबैक लिया, जिस पर अधिकतर लोगों ने मिलगेट एरिया में नया थाना स्थापित करने की मांग रखी थी।


सीसीटीवी लगवाएं व्यापारी
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कहा कि इस चौकी में प्रभारी  सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के साथ छह पुलिस कर्मी का स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। यहां 9 बीट एरिया बनाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने सब्जी मंडी के दुुकानदारों से अपनी दुकानों में बेस्ट क्वालिटी के सीसीटीवी लगाने की मांग रखी। इस मौके पर डीएसपी जयपाल सिंह, सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह,  ट्रैफिक इंस्पेक्टर अतर सिंह, सब्जी मंडी प्रधान मोहनलाल सैनी, उप प्रधान सुरेश कुमार, अजय कुमार जांगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed