फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, mahaveer colony, water supply, Hisar

शहर में तीन टाइम सप्लाई के लिए लगेगा समय

Mon, 25 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Mon, 25 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
hindi story, mahaveer colony, water supply, Hisar
पानी की सप्लाई - फोटो : Bureau
शहर में पानी की सप्लाई तीन टाइम होने में अभी दो से तीन दिन का समय और लगेगा। क्यों कि शहर के जलघरों में अभी पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित नहीं हो पाया है। इस कारण शहर में पहले की तरह तीन टाइम सप्लाई होने में अभी कुछ समय और लगेगा। महावीर कॉलोनी स्थित जलघर, कैमरी रोड और आजाद नगर रोड़ स्थित जलघरों में पानी का जलस्तर अभी पांच से छह फुट के करीब ही है।
विज्ञापन


इस कारण शहर में पानी की सप्लाई तीन टाइम नहीं की जा सकती। अभी पुराने शहर में सुबह 4 से 5 बजे तक और बूस्टिंग स्टेशनों पर सप्लाई दी जा रही है। इनमें महावीर कॉलोनी, शांति नगर, 12 क्वाटर रोड, मिलगेट क्षेत्र, सुंदर नगर, अग्रवाल कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गांधी डेयरी कॉलोनी, भगत सिंह नगर, भारत नगर, जयदेव की ढाणी, श्यामलाल ढाणी, योग नगर, अग्रवाल कॉलोनी के साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में पानी की एक समय ही सप्लाई हो पा रही है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि महावीर कॉलोनी स्थित जलघर में पानी का जल स्तर 9 फुट के करीब पहुंचने पर पुराने शहर में पानी की तीन टाइम सप्लाई आरंभ कर दी जाएगी। इसके लिए जलघर में पानी का जलस्तर बढ़ाने के लिए दो से तीन दिन तक का समय लगेगा। फिलहाल महावीर कॉलोनी के जलघर के दो टैंक में से एक टैंक में पानी एकत्रित किया जा रहा है, जिसमें अभी तक 6 फुट के करीब पानी एकत्रित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन में हुई पानी की सप्लाई
मॉडल टाउन निवासियों के धरने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को मॉडल टाउन बूस्टिंग स्टेशन की टंकी में चार्जिंग के लिए नई मोटर लगवा दी, जिससे रविवार को मॉडल टाउन में पानी की सप्लाई आरंभ हो गई।

सैनियान मोहल्ला और विजय नगर में नहीं हो पाई सप्लाई
महावीर कालोनी स्थित जलघर से सैनियान मोहल्ला और विजय नगर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। सैनियान मोहल्ला की पानी लाइन में सब्जीमंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण के चलते खराबी आ जाने के कारण सप्लाई नहीं की जा सकी। इसके चलते पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है, जिसके ठीक होने के बाद ही सैनियान मोहल्ला और विजय नगर में पानी की सप्लाई हो पाएगी।


महावीर कॉलोनी स्थित जलघर के दो टैंकों में से पहले एक टैंक को भरा जा रहा है। इसमें जलस्तर अभी 6 फुट के करीब है, जलस्तर 9 फुट के करीब पहुंचने पर शहर में तीन टाइम सप्लाई आरंभ कर दी जाएगी। इसके लिए दो से तीन दिन का समय लगेगा।

सुनील कुमार,जेई जन स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed