फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Highcourt and baarcouncil hisar, hisar

अलग हाईकोर्ट व अलग बार काउंसिल के प्रस्ताव पास

Sun, 27 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 27 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Highcourt and baarcouncil hisar, hisar
court shimla

लॉयर्ज यूनियन का चौथा राज्य सम्मेलन कोर्ट परिसर के बार रूम में हुआ। सम्मेलन में वकीलों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इसमें अलग हाईकोर्ट, अलग बार काउंसिल, जूनियर वकीलों के लिए स्टाइफंड और न्यायपालिका में भ्रष्टाचार समेत कई मांगों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता बार के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह बाजिया, कुरुक्षेत्र के गुरमेज सिंह व फतेहाबाद के देवीलाल वकील ने की। संचालन राज्य सचिव चांदीराम पातड़ और सोमदत्त ने किया। सम्मेलन में अलग हाईकोर्ट व अलग बार काउंसिल, स्वतंत्र राष्ट्रीय न्यायिक आयोग और पशुओं पर रोक संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। सम्मेलन को यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सोमदत्त शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील पीयू सुरेंद्रनाथ, पीके संधीर, बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह, लाल बहादुर खोवाल, दिल्ली के राज्य सचिव अनिल चौहान, राज्य सचिव राजस्थान डॉ. विक्रम नैन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


ये रहीं प्रमुख मांगें
सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से जूनियर वकीलों को स्टाइफंड, सरकारी खर्च पर चैंबर का निर्माण, ज्युडिशरी में भ्रष्टाचार पर निगरानी कमेटी का निर्माण, अर्द्ध निकाय संस्थाओं मे वकीलों की नियुक्ति व बार पात्रता परीक्षा बंद करने आदि मांगों को भविष्य में यूनियन के संघर्ष के मुद्दों के तौर पर चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गुरमेज सिंह को चुना राज्य अध्यक्ष
सम्मेलन में 17 सदस्यों की राज्य कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें गुरमेज सिंह वकील कुरुक्षेत्र को राज्य अध्यक्ष व सोमदत्त शर्मा हिसार को राज्य सचिव चुना गया। इसके अलावा एडवोकेट देवीलाल, रोहताश, रजविंद्र चंदी, धर्मपाल सोनी, दयानंद, विनोद भारद्वाज, जीवन, बलबीर कौर, रामचंद्र सिवाच, रणबीर सिंह हुड्डा और एमजी शर्मा को राज्य कमेटी का सदस्य चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed