फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HHSC exam hisar, 61 exam center, Hisar

एचएसएससी के विभिन्न पदों के लिए 61 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

Wed, 01 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 01 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
HHSC exam hisar, 61 exam center, Hisar
exam - फोटो : Demo pic

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से विभिन्न पदों के लिए जिले में 2 अप्रैल से 28 मई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक रविवार होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक रविवार होने वाली परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर 300 व 200 की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 2 अप्रैल से 28 मई को होने वाली पहली परीक्षा में 61 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 400 आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे। पहली परीक्षा 2 अप्रैल को इसके बाद 9, 16, 23, 30 अप्रैल व इसके बाद मई में 7, 14, 21, 28 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षाएं
जिले में एचएसएससी की परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में जहाजपुल चौक स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल नगर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यन हाई स्कूल, ब्लूमिंग डेल्स स्कूल, सीआर पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिग्विजय स्कूल, होली एंजल स्कूल, जिंदल स्कूल, जिंदल मॉडर्न स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, न्यू लाहौरिया पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, सेंट कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, सीआरएम जाट कॉलेज, गवर्नमेंट पॉलिटेक्नीक कॉलेज आदि सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों पर पाबंदी
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के समय धारा 144 लागू की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, पेजर आदि पर बैन रहेगा। तथा परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 फ्लाइंग टीमें करेंगी दौरा
जिले में आयोजित की जाने वाले परीक्षा केंद्रों पर एचएसएससी, एसडीएम, एडीसी की ओर से करीब 8 फ्लाइंग टीमें परीक्षा केंद्रों का दौरा करेगी।

परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट एचएसएससी विभाग को भेजी गई है। परीक्षा केंद्रों की योग्यता के अनुसार ही परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है।
- बलजीत सहरावत, डीईओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed