फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heavy rain in many districts of Haryana: Cyclonic circulation formed due to activation of western disturbance

हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन बना, येलो अलर्ट जारी

Thu, 31 Jul 2025 09:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Jul 2025 09:35 AM IST
सार

हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain in many districts of Haryana: Cyclonic circulation formed due to activation of western disturbance
तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले पांच छह दिन से उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार को राहत की बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। अगले दो से तीन दिन तक बारिश रहेगी। तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों से पहुंचने पर बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।
विज्ञापन


31 जुलाई को भी हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना है। शेष हरियाणा में हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी खंड बारिश की गतिविधियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अंबाला में 24 घंटे में तापमान में 6.7 डिग्री तथा पंचकूला में 5.2 डिग्री की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed