{"_id":"68a37ec41ca86ba42d0e9b97","slug":"healthcare-workers-protested-against-geo-fencing-attendance-system-hisar-news-c-21-hsr1020-690704-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वास्थ्यकर्मियों ने किया जियो फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वास्थ्यकर्मियों ने किया जियो फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली का विरोध
Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्यकर्मी।
नारनौंद। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों ने सरकार की ओर से लागू की गई जियो फेसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली का कड़ा विरोध किया है। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी ने इसे अव्यावहारिक और असंवैधानिक बताते हुए सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की है। कर्मचारियों ने सोमवार को विधायक जस्सी पेटवाड़ को ज्ञापन सौंपा।
कमेटी ने विधायक को बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मई को जारी आदेशों के तहत सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति निजी मोबाइल फोन से जियो फेंसिंग प्रणाली के जरिए दर्ज करवानी होगी और वेतन का भुगतान भी इसी आधार पर होगा।
तालमेल कमेटी ने विधायक से इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाकर सरकार से आदेश वापस करवाने की गुहार लगाई। इस दौरान डॉ. अंकित सिहाग, डेंटल सर्जन डॉ. मीनाक्षी, शुभराम पान्नू, फार्मेसी अधिकारी समुंदर फुलिया, राज्य उपप्रधान सुदेश पुनिया, जोरावर सिवाच, देवेंद्र सिवाच आदि शामिल रहे।