{"_id":"613671be8ebc3e7f4a094a75","slug":"health-department-will-do-vaccination-at-four-places-in-the-city-hisar-news-hsr610975988","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज स्वास्थ्य विभाग शहर में चार जगहों पर करेगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज स्वास्थ्य विभाग शहर में चार जगहों पर करेगा टीकाकरण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाने वाले युवाओं की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को शहर में चार जगहों पर टीकाकरण करेगा। इन बूथों पर विभाग 18 से 44 एवं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए खुला टीकाकरण करेगा। मंगलवार को शहर में रामलीला कटला के तेरा पंथ समाज, पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिला नागरिक अस्पताल और टीबी अस्पताल में टीका लगेगा। विभाग को सोमवार को वैक्सीन की 62 हजार डोज मिली हैं।
मंगलवार को विभाग खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं का सामान्य टीकाकरण करेगा। अब बुधवार व वीरवार को ग्रामीण व शहर में खुला टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को टीका लगवाने वाले लोगों की काफी भीड़ नजर आई। ज्यादातर 18 से 44 साल के युवा टीका लगवाने आए हुए थे। सोमवार को तो स्टाफ नर्सों के भी टीका लगाने में पसीने छूटे हुए थे। साथ ही अस्पताल में जांच कराने आए मरीजों की भीड़ भी ज्यादा रही। दिनभर हर जगह ओपीडी काउंटर से लेकर लैब तक मरीजों की भीड़ लगी रही।
बड़े स्तर पर किया जाएगा टीकाकरण
वैक्सीन की 62 हजार डोज मिली हैं। बुधवार व वीरवार को ही बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार को हमारी ओर से रुटीन का टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।