{"_id":"62e02589801a462e33419bfa","slug":"hbse-9th-11th-pass-students-are-not-getting-admission-in-model-culture-schools-hisar-news-hsr6376893133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: HBSE के 9वीं-11वीं पास विद्यार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में नहीं मिल रहे दाखिले, यह आ रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: HBSE के 9वीं-11वीं पास विद्यार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में नहीं मिल रहे दाखिले, यह आ रही बाधा
Wed, 27 Jul 2022 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:55 AM IST
सार
सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार एचबीएसई बोर्ड से 9वीं व 11 वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई से ही 10वीं व12वीं में फेल हाने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई के स्कूलों में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की बोर्ड की कक्षाओं में दाखिला में सीबीएसई की गाइडलाइन मुसीबत बन गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) से 9वीं व 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी सेशन 2021-22 में 10वीं व 12वीं कक्षा में मॉडल संस्कृति स्कूलों में ही पढ़ते थे, उनमें से जो विद्यार्थी फेल हो गए हैं उनको भी मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार एचबीएसई बोर्ड से 9वीं व 11 वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई से ही 10वीं व12वीं में फेल हाने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई के स्कूलों में दाखिला नहीं मिलेगा। ऐसे में इन विद्यार्थियों को डिस्टेंस मोड से अपनी कक्षा पास करनी होगी। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार अबकी बार किसी दस्तावेज के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा। दाखिला होने के बाद विद्यार्थी को वह दस्तावेज जमा करवाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड कक्षा में फेल विद्यार्थियों केे दाखिला करने के आदेश
वहीं, एचबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षाओं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कुछ स्कूलों द्वारा दोबारा से इन्हीं कक्षाओं में दाखिला नहीं दिया जा रहा था। इसी बोर्ड की 9वीं व 11वीं कक्षा पास आउट विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं कक्षा में दाखिले नहीं दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल मुखियाओं को आदेश दिए हैं कि 10वीं, 12वीं में फेल विद्यार्थियों व 9वीं व 11वीं पास विद्यार्थियों को दाखिला देना अनिवार्य है। अगर कोई स्कूल प्रिंसिपल इन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं देता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि निदेशालय द्वारा जारी किए पत्र के अनुसार ये आदेश मॉडल संस्कृति स्कूलों पर लागू नहीं होंगे।
5 साल की आयु सीमा भी बनी बाधा
राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में सत्र 2022- 23 में पहली कक्षा में दाखिला लेने में निर्धारित की गई 5 साल की आयु सीमा बाधा बन गई है। 5 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में दाखिले के आवेदन स्वीकारे नहीं जा रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि 5 वर्ष आयु की समय सीमा कम की जाए। वहीं शिक्षकों का कहना है कि एमआइएस पोर्टल पर 5 वर्ष से कम के विद्यार्थियों के आवेदन सबमिट नहीं हो रहे हैं।
सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार हरियाणा बोर्ड से 9वीं व 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा में दाखिला नहीं मिलेगा, क्योंकि मॉडल संस्कृति स्कूल अब सीबीएसई के अंडर आते हैं। वहीं मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं व 12वीं में ही पढ़ने वाले वे विद्यार्थी जो फेल हो गए हैं उनको भी दोबारा इन कक्षाओं में दाखिला नहीं मिलेगा। - कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार
शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार 10वीं व 12वीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखिला देना अनिवार्य है। मॉडल संस्कृति स्कूलों पर ये नियम लागू नहीं है। निदेशालय ने इसके लिए पत्र जारी कर दिया है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी