फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU will be honored for water conservation

Haryana: एचएयू ने जल संरक्षण में कमाया नाम, 18 नवंबर को राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

Sat, 15 Nov 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 09:43 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) को जल शक्ति मंत्रालय के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार -2024 में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल/ कॉलेज के अतिरिक्त) श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
HAU will be honored for water conservation
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : @https://www.hau.ac.in/

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) को जल शक्ति मंत्रालय के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार -2024 में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल/ कॉलेज के अतिरिक्त) श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 नवंबर को विज्ञान भवन (नई दिल्ली) में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। कुलपति प्रो बीआर कांबोज ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

विज्ञापन


कुलपति बीआर प्रो काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने खरीफ-2024 में प्रदेश भर के किसानों को धान की सीधी बिजाई करने एवं कम अवधि वाली किस्मों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। धान फसल की सीधी एवं कम अवधि वाली किस्मों की बिजाई करने से भारी मात्रा में जल की बचत हुई। विश्वविद्यालय के प्रयासों से खरीफ सीजन के दौरान लगभग 1.0 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कपास से धान में स्थानांतरित होने से बचाया गया। वैज्ञानिकों की ओर से फसल विविधीकरण और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रदेश के किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन


अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि निदेशालय की ओर से कृषि में जल बचत तकनीकों को लोकप्रिय बनाने और किसानों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से धान की कम अवधि में पकने वाली एचकेआर-49 तथा गेहूं की दो पानी व मध्यम खाद में अधिक उपज देने वाली डब्ल्यू एच 1402 किस्में विकसित की गई हैं जिनसे पानी की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रयासों से जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जल संरक्षण के लिए निरंतर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण, किसान मेले, जल संरक्षण जागरूकता शिविर, किसान गोष्ठियां, जल संरक्षण तकनीकों पर प्रदर्शन स्थल पर फील्ड डेज, विश्व पर्यावरण दिवस समारोह तथा वन महोत्सव कार्यक्रमों के माध्यम से जल की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करके विश्वविद्यालय परिसर एवं फार्मों में पौधरोपण किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed