फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU to provide technical skills to Afghan agricultural officers and scientists

अफगानी कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों को तकनीकी कौशल प्रदान करेगी एचएयू

Sat, 26 Jun 2021 07:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
HAU to provide technical skills to Afghan agricultural officers and scientists
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) जल्द ही अफगानिस्तान के कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों को तकनीकी कौशल प्रदान करेगा। प्रशिक्षण का आयोजन अमेरिका के वर्जिनिया टेक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन किया जाएगा।
एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के अधिकारियों व अमेरिका के वर्जिनिया टैक विश्वविद्यालय से जुड़े नूर एम सिद्दक्की से ऑनलाइन बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचएयू की ओर से इंडो-यूएस-अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के आर्थिक सहयोग से कैटेलाइजिंग अफगान एग्रीकल्चर इनोवेशन प्रोजेक्ट के तहत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य विषय कृषि में आधारभूत एवं आधुनिक लैब व फार्म तकनीकों का प्रयोग रखा गया है। स्नातकोत्तर अधिष्ठाता एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के इंचार्ज डॉ. अतुल ढींगड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अफगानी कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों के लिए यह चौथा प्रशिक्षण है, जो ऑनलाइन माध्यम से 28 से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
- खरपतवार प्रबंधन तकनीक
- समन्वित कृषि प्रणाली
- परम्परागत के साथ आधुनिक कृषि तकनीक व प्रणालियां का समन्वय
- खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तकनीक
- लैब सुरक्षा की तकनीकों, रसायन में अनुसंधान तकनीकों का प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed