फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryanvi artist Naveen Naru arrested in rape case

Hisar: दुष्कर्म के मामले में हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Tue, 05 Dec 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Updated Tue, 05 Dec 2023 10:59 PM IST
सार

नारू से ब्रेजा कार बरामद की है। पैसे के लेनदेन के मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Haryanvi artist Naveen Naru arrested in rape case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के मामले में हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान उससे ब्रेजा कार बरामद की गई। हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के मामले में उस पर पैसे के गबन को लेकर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस द्वारा बैंक खातों की डिटेल ली गई है।

विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि बैंक खातों की डिटेल में लेन देन का पता लगा है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। बता दें कि 18 दिन पहले शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पहले वह नवीन नारू के संपर्क में आई थी। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन

 

बीते तीन वर्षों से उसके साथ ऐसा करता रहा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहगिरि में देता था प्रस्तुति
नवीन नारू अक्सर पुलिस के राहगिरि कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता रहा। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उनके कई गाने हिट भी हुए थे।


दुष्कर्म के मामले में उसको शहर से गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेज दिया है। नारू से ब्रेजा कार बरामद की है। पैसे के लेनदेन के मामले की जांच की जा रही है। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed