फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Effect of Western Disturbance and Viparjoy, rain likely till June 20

Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ व विपरजॉय का प्रभाव, 20 जून तक रहेगी बारिश की संभावना

Tue, 13 Jun 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ व विपरजॉय के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विपरजॉय का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसमें तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
 

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Effect of Western Disturbance and Viparjoy, rain likely till June 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ व विपरजॉय के प्रभाव से प्रदेश में 15 से 20 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। इसके प्रभाव से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान विपरजाॅय की वजह से लगातार मैदानी राज्यों में नमी मिल रही है।

विज्ञापन


विपरजॉय 15 जून को गुजरात और पाकिस्तान सीमा से टकराएगा
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से पंजाब से सटे जिलाें में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं चक्रवातीय तूफान विपरजॉय 15 जून को गुजरात और पाकिस्तान सीमा से टकराएगा, जिसका प्रभाव महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान पर देखने को मिलेगा। आगे बढ़ते-बढ़ते इसके कम दबाव के क्षेत्र में बनने की आशंका है, जिस कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इन सभी गतिविधियों के कारण 20 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे एक बार फिर अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी
उधर मौसम साफ रहने से रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश के अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं मौसम साफ रहने से सुबह से तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सुबह कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed