फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather, Temperature dropped by 10 degrees in three days, day temperature will increase from tomorrow

Haryana Weather: तीन दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान, कल से बढ़ेगा दिन का तापमान; बंपर होगी गेहूं की पैदावार

Sun, 30 Mar 2025 09:33 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि इस समय मौसम में ठंडक से गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की बंपर पैदावार होने के आसार बन रहे हैं। इस बार मौसम ठीक रहने से सरसों की भी अच्छी पैदावार निकल रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather, Temperature dropped by 10 degrees in three days, day temperature will increase from tomorrow
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद हरियाणा के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 29.4 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 11.7 रहा। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार चला गया था।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह चली तेज हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इस बार मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान में काफी गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। इस समय दिन का अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 33 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 17 से 18 डिग्री बीच होना चाहिए। बर्फबारी के कारण हवाओं में ठंडक है।
विज्ञापन


10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण ठंडक महसूस हुई। शनिवार को एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिन के समय हल्के बादलों का प्रभाव रहा। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 31 मार्च से मौसम में गर्मी का असर बढ़ेगा। 2 अप्रैल के बाद रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि इस समय मौसम में ठंडक से गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की बंपर पैदावार होने के आसार बन रहे हैं। इस बार मौसम ठीक रहने से सरसों की भी अच्छी पैदावार निकल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed