{"_id":"6658bfbbb59ee2942601deaa","slug":"haryana-weather-sirsa-remains-the-hottest-weather-will-change-from-today-read-complete-update-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: सिरसा रहा सबसे गर्म, आज से मौसम में आएगा बदलाव, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: सिरसा रहा सबसे गर्म, आज से मौसम में आएगा बदलाव, पढ़ें पूरा अपडेट
Fri, 31 May 2024 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 31 May 2024 12:21 AM IST
सार
वीरवार को अधिकतम तापमान 44.7 से 49.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 से 33.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा के छठे के दिन भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। इस दौरान हरियाणा के सिरसा में दिन का तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार सूर्य की तपिश भी चरम पर है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर बना रेमल चक्रवातीय तूफान भी लगातार मैदानी क्षेत्रों से नमी खींच रहा था। इन कारणों से प्रदेश में भीषण गर्मी और अत्यधिक लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं की दिशा बदल जाएगी। इस विक्षोभ के असर से 31 मई से 3 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और बिखराव वाली गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र-अधिकतम

- सिरसा-49.1
- नूंह-48.9
- पांडु पिंडारा-48.4
- बालसमंद-48.0
- महेंद्रगढ़-47.6
- रोहतक-47.5
- फरीदाबाद-47.4