फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Less rain in monsoon, Know What the reason behind

Haryana Weather: मानसून में हो रही कम बारिश, वजह आई सामने, जानिए कब से अच्छी बारिश की संभावना

Wed, 24 Jul 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 09:40 PM IST
सार

26 जुलाई को मानसून टर्फ के हरियाणा पर पहुंचने व 27 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Haryana Weather: Less rain in monsoon, Know What the reason behind
01जेएनडी23 : शाम को छह बजे के बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के न आने और मानसून टर्फ (कम दबाव के क्षेत्र की रेखा) के बार-बार जगह बदलने से मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पा रहा है और बारिश में कमी आ रही है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 26 जुलाई को मानसून टर्फ के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने और 27 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र के बनने से वहां से नमी वाली हवाएं इस तरफ नहीं आ रही हैं। इस वजह से मानसून टर्फ की जगह में बार बार बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति पर आई, लेकिन उसमें लगातार बदलाव आते रहे। यह कभी हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पश्चिमी, कभी मध्य तो कभी पूर्वी हिस्सों पर रही। वहीं अब यह फिर से राजस्थान पर पहुंच गई है। बारिश से वंचित क्षेत्रों में मौजूदा नमी से आमजन को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रही और कहीं-कहीं बारिश होने से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.0 से 30.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.6 से 37.5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
26 जुलाई को एक बार फिर से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 27 जुलाई को सक्रिय हो रहा है। इस कारण से 27 से 31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 25 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में खंड बारिश होगी। वहीं 26 जुलाई को दक्षिणी जिलों व 27 जुलाई को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। जबकि राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई है।


जिला महेंद्रगढ़ पर भी लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिले में मंगलवार को शाम को और बुधवार अलसुबह नारनौल 13.0 मिलीमीटर और आसपास बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया, जबकि शाम को महेंद्रगढ़ 1.0 मिलीमीटर जबकि पाली में 12.5 मिलीमीटर और कनीना के आसपास हल्की बारिश व बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ पर लगातार बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियों से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 34.0,27.0 डिग्री सेल्सियस और 35.0, 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed