Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Video of woman leader being molested on stage in a rally goes viral

Haryana: रैली में महिला नेता के साथ मंच पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, महिला बोलीं- गलत तरीके से दुष्प्रचार

Sun, 06 Oct 2024 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 02:05 AM IST
सार

महिला नेता ने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Video of woman leader being molested on stage in a rally goes viral
Social Media - फोटो : FREEPIK

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में एक महिला नेता के साथ मंच पर छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे न्यूज चैनल की खबर की तरह बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें महिला नेता का नाम व फोटो भी सार्वजनिक हुआ।

विज्ञापन


बाद में महिला नेता ने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की टिप्पणी के बाद यह मामला अधिक गंभीर हो गया। इस बारे में सैलजा ने कहा कि ऐसे लोगों पर पार्टी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को हुई रैली की एक छोटी सी क्लीप को वायरल किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजेंद्र लोहान ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि किसी भी महिला की इज्जत को इस तरह से उछालना निंदनीय है। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। महिला नेता फिलहाल इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed