फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana team won bronze medal in Senior National Handball Championship

Hisar News: सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana team won bronze medal in Senior National Handball Championship
हिसार। वाराणसी में चल रही वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शनिवार को हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में राजस्थान की टीम से हार गई और टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने बिहार को 16-1 से हराया था। मगर सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा की टीम में हिसार से सोनिका, तमन्ना, राजबाला, रीतू, लितानी से गौरव व प्रिया के अलावा जींद से रिंपी, आशा, सोनिका, प्रवेश, एसएसबी से प्राची, मनजीत, रेलवे से ममता, सुमन, रोहतक से रिंकी, रेवाड़ी से अनुराधा, पानीपत से काजल और कैथल से कल्पना शामिल रही।
विज्ञापन

हरियाणा टीम के कोच जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को हुए सेमीफाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 26-24 से हरा दिया। रविवार को हरियाणा की टीम को ट्रॉफी व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed