{"_id":"6907befcf1f2cf0fdd0a8c56","slug":"haryana-team-became-runner-up-in-all-india-shooting-childrens-competition-hisar-news-c-21-hsr1005-742194-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा में हरियाणा की टीम रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा में हरियाणा की टीम रही उपविजेता
विज्ञापन
हिसार। शूटिंग बाल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. शुभराम गुलिया की स्मृति में रविवार को विद्युत नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
रात तक मुकाबले चले। शाम को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड को 2-1 से हराया। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में यूपी ने पंजाब को भी 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला हरियाणा और यूपी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में यूपी ने हरियाणा को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे नंबर पर पंजाब और चाैथे नंबर पर उत्तराखंड की टीम रही। प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह पहुंचे और टीमों का हौसला बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड की टीमों ने दमखम दिखाया।