फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana's Abhimanyu defeated Sanjay to make it to the finals

Hisar News: हरियाणा के अभिमन्यु ने संजय को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Abhimanyu defeated Sanjay to make it to the finals
हिसार छठी एलिट मैनस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रेलवे से लाल ड्रेस में अंकित और ऑ? - फोटो : Hisar
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में चल रही छठी एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान कुल 26 मैच खेले गए। मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष किया। हरियाणा के अभिमन्यु लौरा ने एसएससीबी के संजय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचेंगे। महासचिव रविन्द्र पानू ने बताया कि मुकाबलों में आरएसपीबी के गोविंद साहनी ने दिल्ली के नीरज स्वामी को, मणिपुर के केशम संजीत सिंह ने पंजाब के हिमांशु शर्मा को, सर्विसिज के विश्वामित्र छोंगथन ने पंजाब के अमरजीत शर्मा को, मिजोरम के जोरम मुन्ना ने जम्मू कश्मीर के मोहम्मद आरिफ को, पंजाब के राजपिन्द्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के हार्तिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार एसएससीबी के सचिन ने मणिपुर के पुखराम किशन सिंह को, एसएससीबी के हुसैन उद्दीन मोहम्मद ने हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार को, आरएसपीबी के सचिन ने महाराष्ट्र के रूसीकेस गोड को, आरएसपीकी के वरिन्द्र सिंह ने यूपी के सुनील चौहान को, पंजाब के विजय कुमार ने कर्नाटक के दीक्षांत दहिया को, असम के शिवा थापा ने एसएससीबी के मनीष कौशिक को, आरएसपीबी के अंकित नरवाल ने ऑल इंडिया पुलिस के आशीष को, हिमाचल प्रदेश के अभिनाश जमवाल ने आरएसपीबी के रोहित टोकस को, एसएससीबी के अक्ष ने पंजाब के प्रहलाद सिंह को, एसएससीबी के सचिन ने कर्नाटक के निशांत देव को, दिल्ली के हेमंत यादव ने पंजाब के जसप्रीत सिंह को, एसएससीबी के सुमित ने पंजाब के तेन्द्रपाल सिंह को, महाराष्ट्र के निखिल प्रेमनाथ ने राजस्थान के प्रीतेश बिश्नोई को, चंडीगढ़ के साहिल ने जम्मू कश्मीर के चंद्र देव सिंह को, पंजाब के कार्तिक ने आरएसपीकी के मनीष पंवार को पराजित किया और फाइनल में पहुंचे। इससे पहले सुबह हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार आर्य चैंपियनशिप देखने पहुंचे और मैच शुरू करवाते हुए मुक्केबाजों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

विवादों में घिरने के बाद खेल मंत्री नहीं आएंगे
शुक्रवार को चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री संदीप सिंह को भी आना था, मगर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोप के चलते उनके आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब चैंपियनशिप में हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली मुख्य रूप में पहुंचेंगे। वहीं, एसोसिएशन की ओर से लगाए गए बोर्ड पर खेल मंत्री की फोटो छपी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाते हैं कृषि मंत्री
चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाते हैं। जीवन में वही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है जो अनुशासन का पालन करना सीख लेता है। ऐसे में खेल हो या कोई और क्षेत्र, हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो जीतकर फाइनल में पहुंच गए हैं, वे बधाई के पात्र हैं लेकिन जो नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि खेल में हार-जीत चलती रहती है। हार व जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं।
मामा से प्रेरणा लेकर रिंग में उतरा आशीष कुमार
हिमाचल प्रदेश की टीम में खेलने पहुंचे आशीष कुमार ने बताया कि सात साल पहले मामा विजय नेगी से प्रेरणा लेकर रिंग में उतरा था। मामा का सपना है कि मैं ओलंपिक में गोल्ड मेडल लूं। इस सपने को एक दिन जरूर पूरा करके दिखाऊंगा। आशीष ने पिछले साल सीनियर नेशनल में कांस्य पदक जीता था। आशीष बताता है कि बॉक्सिंग को देखते हुए उसने मोबाइल से दूरी बना ली है। जरूरत के मुताबिक ही मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे है।

बचपन में देखी वीडियो गेम से बढ़ा क्रेज
पंजाब टीम में खेल रहे राज पिंदर सिंह 9 साल से बॉक्सिंग खेल रहा है। कोच बलजिंद्र सिंह ने बताया कि बचपन में राज पिन्द्र सिंह वीडियो गेम में फाइट देखता रहता था। धीरे-धीरे उसका लगाव बढ़ता गया। 9 साल पहले राज पिन्द्र के पिता सरबजीत सिंह मेरे पास आए और बेटे को बॉक्सिंग सिखाने की बात कही। वर्ष 2021 में राज पिन्द्र ने सीनियर नेशनल में रजत पदक जीता है। यहां चल रही नेशनल प्रतियोगिता में राज पिन्द्र ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed